खनवां खादी ग्रामोदय संस्थान में बनाया जा रहा मास्क, बीडीओ ने किया निरीक्षण

नवादा हरित खादी ग्रामोदय संस्थान खनवां को चालू कराया गया है। फिलहाल यहां मास्क का निर्माण कराया जा रहा है। गुरुवार को बीडीओ राजमिति पासवान सीओ रजनी कुमारी ने संस्थान का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 11:52 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 11:52 PM (IST)
खनवां खादी ग्रामोदय संस्थान में बनाया जा रहा मास्क, बीडीओ ने किया निरीक्षण
खनवां खादी ग्रामोदय संस्थान में बनाया जा रहा मास्क, बीडीओ ने किया निरीक्षण

नवादा : हरित खादी ग्रामोदय संस्थान खनवां को चालू कराया गया है। फिलहाल यहां मास्क का निर्माण कराया जा रहा है। गुरुवार को बीडीओ राजमिति पासवान, सीओ रजनी कुमारी ने संस्थान का जायजा लिया। बीडीओ ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर भारतीय हरित खादी ग्रामोदय संस्थान खनवां को चालू कराया गया है। वर्तमान में आठ महिलाएं मास्क बनाने का काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में कंपनी के मैनेजर से कुछ लोगों ने मार पीट कर दिया था। मारपीट की घटना के बाद कंपनी में चार गार्ड की तैनाती की गई है। कंपनी में काम कर रही महिलाओं द्वारा अबतक 5 हजार मास्क बनाया गया है। पूर्व के मैनेजर को हटा दिया गया है। नए मैनेजर सौरभ दुबे आये हैं। उन्होंने बताया कि मास्क के बाद कुर्ता पायजामा बनाने का काम शुरू किया जाएगा। आपको बताते चलें कि तत्कालीन नवादा सांसद गिरिराज सिंह ने खनवां को गोद लिया था। इसके बाद खनवां को विकसित करने की कवायद में भारतीय हरित खादी संस्थान में सोलर चरखा, एमिनो एसिड समेत कई तरह के प्लांट लगाए गए थे। सैकड़ो लोगों को काम मिलने लगा था। काफी संख्या में महिलाएं चरखा चलाने का प्रशिक्षण प्राप्त कर सूत काट रही थी। कई महिला पुरुष मशीन चला कर रोजी रोटी कमा रहे थे। जानकारी के अनुसार नवादा से सांसद को बेगूसराय चले जाने के बाद कंपनी बंद हो गई। सभी कामगार बेरोजगार हो गए। कामगारों को कई माह का वेतन नहीं मिला। सभी मशीनों में जंग लगने लगा। कंपनी को वर्षो बंद के बाद इधर फिर कंपनी को चालू करने की कवायद के बाद लोगों में खुशी है। कोरोना काल में घर बैठे लोगों को रोजगार मिलने की आस जगी है। इस मौके पर थानाध्यक्ष सरफराज इमाम एवं अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी