भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर निकाली गई जागरूकता रथ

नवादा भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर वैक्सीन जागरूकता सह स्थापना दिवस शोभा यात्रा शुक्रवार को निकाली गई। सदर एसडीएम उमेश भारती एवं बीएममएस के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बीएमएस का ध्वज दिखाकर रथ को रवाना किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:29 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:29 PM (IST)
भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर निकाली गई जागरूकता रथ
भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर निकाली गई जागरूकता रथ

नवादा: भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर वैक्सीन जागरूकता सह स्थापना दिवस शोभा यात्रा शुक्रवार को निकाली गई। सदर एसडीएम उमेश भारती एवं बीएममएस के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बीएमएस का ध्वज दिखाकर रथ को रवाना किया। इस दौरान श्रमिक नेताओं ने नवादा वासियों से शत प्रतिशत वैक्सीन लगाने का आग्रह किया। साथ ही कोरोना को अगर भगाना है तो वैक्सीन अवश्य लगाना है, देश के हित में वैक्सीन अवश्य लगायें सहित कई जागरूकता नारों से नवादा की सड़कें गुंजती रही। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने कहा कि आज देश के अंदर कई श्रमिक संगठन कार्य कर रहे है। लेकिन भारतीय मजदूर संघ को श्रमिक हितों के संघर्ष के कारण ही श्रमिकों ने हिन्दुस्तान ही नहीं पूरे विश्व का सबसे बड़ा संगठन बनाने का कार्य किया है। भारतीय मजदूर संघ की स्थापना से पहले संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी द्वारा कई संगठनों में कार्य का अनुभव लिया। लेकिन कहीं न कहीं उनके द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था के चितन का अभाव, विदेशनीति पर चलाना एवं श्रमिक हितों के साथ खिलवाड़ देखकर अंतत: उन्होने भारतीय पृष्ठभूमि पर भारतीय संस्कृति एवं अर्थचितन के साथ राष्ट्रहित सर्वोपरि, श्रमिक हित की नीति पर आधारित संगठन की रचना की जिसका नाम भारतीय मजदूर संघ दिया। उन्होने 23 जुलाई 1955 को प्रखर स्वतंत्रता सेनानी व शिक्षक बाल गंगाधर तिलक के जन्म के अवसर बीएमएस की नींव रखी। बीएमएस के स्थापना की पृष्ठभूमि पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि बीएमएस की स्थापना का उद्देश्य था शुन्य से सृष्टि की रचना।

-----------------------

- शत प्रतिशत वैक्सीनेशन की अपील

- इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश महामंत्री इन्दु झा ने बताया कि नगर क्षेत्र के प्रजातंत्र चौक से जागरूकता रथ पूरे शहर का भ्रमण किया। जागरूकता रथ के साथ कई आशा कार्यकर्ता ने पैदल मार्च कर नवादा वासियों से शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए अपील किया गया। और जिले को कोरोना मुक्त कराने की अपील की गई। इस अवसर पर आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता संघ जिला इकाई, बिहार प्रदेश भवन एवं बिहार खेतीहर मजदूर संघ के जिला संयोजक रामानुज प्रसाद, पथ निर्माण मजदूर संघ नवादा, बिहार प्रदेश प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षक संघ, पोस्टल, जीडीएस समेत दर्जनों यूनियनों ने भाग लिया। मौके पर आशा संघ की सदस्य रंजू कुमारी अम्बष्टा, संजू रानी, सारो देवी, रिकू मेहता, अन्नपूर्णा कुमारी, बेबी कुमारी, कुमारी रेणु, भवन निर्माण मजदूर संघ के जिला मंत्री चंदन कुमार, प्रिस कुमार, सोहन कुमार, सुबोध कुमार, राजा वीरेन्द्र, शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत कुमार, रामवृक्ष सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी