चुनाव: आंगनबाड़ी सेविकाओं ने चलाया जागरुकता अभियान

--------- संसू नरहट बाल विकास परियोजना द्वारा समाज कल्याण विभाग से संचालित पोषण

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 07:30 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 07:30 PM (IST)
चुनाव: आंगनबाड़ी सेविकाओं ने चलाया जागरुकता अभियान
चुनाव: आंगनबाड़ी सेविकाओं ने चलाया जागरुकता अभियान

़फोटो-4

---------

संसू, नरहट : बाल विकास परियोजना द्वारा समाज कल्याण विभाग से संचालित पोषण माह का समापन गुरुवार को हो गया। इसके साथ ही मतदाता जागरुकता अभियान का आयोजन प्रखंड परिसर में किया गया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उर्वशी कुमारी के देखरेख में प्रखंड परियोजना सहायक मनीष चौधरी महिला पर्यवेक्षिका पूनम रानी आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, प्रखंड समन्वयक नीरज कुमार परियोजना सहायक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों एवं लाभुको के बीच पोषण संबंधित जानकारी, व्यवहार गत आदतों मे परिवर्तन एवं प्रचार प्रसार है। साथ ही आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हेतु मतदाताओं को प्रेरित करना है। सेविका सहायिकाओं के काफिला सही पोषण देश रौशन, छोड़ के अपने सारे काम आओ पहले करे मतदान। मास्क पहनिए मतदान के लिए चलिए आदि नारा लगाते हुए थाना एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक प्रचार प्रसार किया गया। मौके पर मनीष चौधरी ,नीरज कुमार, पूनम रानी, नीलम कुमारी, संघ के प्रखंड अध्यक्ष रोसाना काजमी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी