दुनिया के तमाम देशों को एक सेतु से जोड़ना मकसद : योगेंद्र

नवादा। मंगलवार को जापान के पहले भारतीय विधायक योगेंद्र पुराणिक का स्वागत किया गया। विद्यालय निदेशक डॉ. एकलव्य भगत व प्राचार्य डॉ. विजय कुमार पांडेय ने उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर योगेंद्र ने कहा कि मेरा मकसद भारत जापान और दुनिया के तमाम देशों को एक सेतु से जोड़ना है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 10:51 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 10:51 PM (IST)
दुनिया के तमाम देशों को एक सेतु से जोड़ना मकसद : योगेंद्र
दुनिया के तमाम देशों को एक सेतु से जोड़ना मकसद : योगेंद्र

नवादा। मंगलवार को जापान के पहले भारतीय विधायक योगेंद्र पुराणिक का स्वागत किया गया। विद्यालय निदेशक डॉ. एकलव्य भगत व प्राचार्य डॉ. विजय कुमार पांडेय ने उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर योगेंद्र ने कहा कि मेरा मकसद भारत, जापान और दुनिया के तमाम देशों को एक सेतु से जोड़ना है। योगेंद्र एक गरीब परिवार में जन्मे महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव से आते हैं। मुंबई से भौतिकी मे स्नातक करने के बाद वर्ष 1997 में वे जापान गए और 2005 में निशिकासाई में रेस्टोरेंट के साथ व्यवसाय में कदम रखा। उसके बाद उन्होंने समाज सेवा मे अपने आप को समर्पित किया। वर्ष 2016 में एक सभा में एक भारतीय जिला को गोद लेकर सिगापुर की तरह बनाने का निर्णय लिया।जनता का, जनता के लिए और जनता द्वारा बनी हुई सरकार की सोच को अक्षरश: स्वीकार किया और असेंबली चुनाव में इडोगावा वार्ड के 13 प्रतिशत प्रवासी भारतीयों के साथ उन्होंने भाषा-शिक्षा, जन-संयोग, भारतीय चिकित्सकों का प्रशिक्षण, महिलाओं की आर्थिक स्वाधीनता, बच्चों की शिक्षा और 2011 में आए भयानक भूकम्प के राहत कार्य हेतु सफलतापूर्वक कई काम किए। वर्ष 2016 में विधायक बनने के बाद जापानी जनता ने उनका नया नामकरण द काउंसल के रूप में किया, जो आम आदमियों को प्रोत्साहित करता है। राजनीति मे प्रत्यक्ष रूप से योगदान करने के लिए शिक्षा से लेकर राजनीति, मानवाधिकार इत्यादि पर कई काम किए। जापानी प्रतिनिधि के जीवन दीप में आगमन पर पूरे विद्यालय मे ़खुशी का माहौल देखा गया। मौके पर विजय शेखर आ•ाद, बोनी गांगुली, दिनेश प्रसाद, खुशबू, विवेकानन्द, राधेश्याम, अनिर्बन दास गुप्ता, संजीव कुमार, एखलाक अहमद, मानवेंद्र सिंह, अनिता, मुकेश, पम्मी, जितेन्द्र, श्वेता, अनिकेत इत्यादि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी