लगातार बारिश के बाद डीएम ने संभावित बाढ़ वाले इलाके का लिया जायजा

नवादा। रजौली प्रखंड क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से संभावित बाढ़ और उससे होने वाले नुकसान वाले स्थानों का जायजा लेने डीएम यशपाल मीणा बुधवार को रजौली पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 12:10 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 12:10 AM (IST)
लगातार बारिश के बाद डीएम ने संभावित बाढ़ वाले इलाके का लिया जायजा
लगातार बारिश के बाद डीएम ने संभावित बाढ़ वाले इलाके का लिया जायजा

नवादा। रजौली प्रखंड क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से संभावित बाढ़ और उससे होने वाले नुकसान वाले स्थानों का जायजा लेने डीएम यशपाल मीणा बुधवार को रजौली पहुंचे। इस दौरान डीडीसी वैभव चौधरी, एसडीओ रजौली चंद्रशेखर आजाद, डीसीएलआर विमल कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम सागर मिश्र, अंचलाधिकारी अनिल प्रसाद, इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी आदि मौजूद थे। डीएम ने सर्वप्रथम चितरकोली पंचायत क्षेत्र के सिल्लीदिबौर के समीप गुजरने वाली धनार्जय नदी की धार का आकलन किया। तथा इससे होने वाली क्षति एवं बचाव की जानकारी के बारे में अधिकारियों से पूछताछ की। वहीं दूसरी जगह वापसी के क्रम में हरदिया पंचायत के फुलवरिया डैम का भी निरीक्षण उन्होंने किया। डैम से पानी की निकासी एवं एवं संरक्षण के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए कहा कि संभावित बाढ़ क्षेत्र में लगातार अधिकारी निरीक्षण कर तैयारियों में तेजी लाएं। आपदा के प्रभाव को कम करने की तैयारी जरूरी है। ताकि कोई भी बड़ी घटना को होने से पूर्व ही रोका जा सके। डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलस्तर के बारे में प्रतिदिन जानकारी रखने का निर्देश स्थानीय अधिकारियों को दिया। साथ ही साथ डैम का जलस्तर बढ़ने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करने को कहा। ताकि बाढ़ के खतरे से आसपास के गांव को बचाया जा सके। गौरतलब हो कि मानसून आने की सूचना से पूर्व ही डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के अधिकारियों के साथ बैठक कर बचाव एवं अन्य प्रकार के जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए थे।

रोगी कल्याण समिति का गठन : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को रोगी कल्याण समिति का गठन किया गया। केन्द्र के प्रभारी डॉ. स्वीटी कुमारी को अध्यक्ष, डॉ शैलेन्द्र कुमार सचिव तथा अशोक कुमार, अभय सिंह, निर्पेन्द्र कुमार, बंसती देवी, सिया राम सिंह को बतौर सदस्य मनोनित किया गया।

chat bot
आपका साथी