बढती महंगाई को लेकर एडवा का विरोध प्रदर्शन

हिसुआ बढ़ती महंगाई को लेकर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) ने देश व्यापी विरोध कार्यक्रम के तहत बुधवार को नगर परिषद हिसुआ के कहरिया गांव में देश में बढ़ती मंहगाई के विरूद्ध विरोध प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 11:02 PM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 11:02 PM (IST)
बढती महंगाई को लेकर एडवा का विरोध प्रदर्शन
बढती महंगाई को लेकर एडवा का विरोध प्रदर्शन

हिसुआ : बढ़ती महंगाई को लेकर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) ने देश व्यापी विरोध कार्यक्रम के तहत बुधवार को नगर परिषद हिसुआ के कहरिया गांव में देश में बढ़ती मंहगाई के विरूद्ध विरोध प्रदर्शन किया। इसके पूर्व प्रखंड में होनेवाले विभिन्न असुविधाओं का निराकरण करने के लिए एडवा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी की अगुवाई में 10 सदस्यीय कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। अध्यक्ष जीरा देवी का चयन किया गया। वहीं सुमित्रा देवी को उपाध्यक्ष, सीमा देवी को सचिव, काली देवी को कोषाध्यक्ष, रिकी कुमारी को संयुक्त सचिव सहित पांच महिलाओं को सदस्य के रूप में चयन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार जब से केंद्र में आई है गरीबों और आमजनता के खिलाफ कानून बनाई है, लोगों की क्रियाशक्ति घट गई है। रोजगार खत्म हो गया है। नोटबंदी और लांकडाउन की वजह से लोग पहले से ही तबाह है। ऊपर से बढती महगाई ने तो गरीबों का कमर तोड़ दिया है। प्रतिदिन डीजल पेट्रोल कि बढ़ती कीमत से रोजमर्रे व अन्य वस्तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है जो निरतंर जारी है। कहा कि मोदी का उज्ज्वला योजना धोखा है। गैस सिलेंडर का दाम इतना बढा दिया कि जो फिर से गरीब व दलित महिलाऐं लकड़ी पर खाना बनाने के लिए विवश हो गई है। सरसो तेल के दाम भी 200 रुपये के पार कर गया है। सब्जी गरीब के खरीद से बाहर है। केंद्र द्वारा लाया गया कृषि कानून किसान विरोधी है। किसान नेता रामजतन सिंह ने कहा कि सरकार को चाहिए कि महंगाई पर अविलंब लगाम लगाये तथा किसानों के लिए बनाया गया तीनों काला कानून को बापस ले। उन्होंने बिहार सहित देश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने कि मांग किया। इसके अलावा वृद्ध लोगों को बगैर पैरवी के चिन्हित करते हुए वृद्धा पेंशन, जरूरमंदों को राशन कार्ड, आवास योजना का लाभ देने की मांग की गई। एडवा किसान विरोधी तीन कृषि कानून को वापस लेने और सभी परिवार को राशन कार्ड, इंदिरा आवास सहित विभिन्न सुविधाएं मुहैया कराने कि मांग सरकार व जिला तथा स्थानीय प्रशासन से करती है। मौके पर उपस्थित महिलाएं सरकार विरोधी नारे बुलंद करते रहे। कार्यक्रम का संचालन सुमित्रा देवी व सीमा कुमारी के द्वारा किया गया जबकि एडवा जिला सचिव पुष्पा कुमारी, सकलदेव मांझी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित रही।

chat bot
आपका साथी