अभाविप ने किया पौधारोपण

नवादा । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा रविवार को अकबरपुर प्रखंड के लेदहा गांव में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोहित बिहारी ने बताया कि लेदहा गांव में गुरु पूर्णिमा पर पर्यावरण संरक्षण को पौधरोपण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 05:00 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 05:00 PM (IST)
अभाविप ने किया पौधारोपण
अभाविप ने किया पौधारोपण

नवादा । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा रविवार को अकबरपुर प्रखंड के लेदहा गांव में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोहित बिहारी ने बताया कि लेदहा गांव में गुरु पूर्णिमा पर पर्यावरण संरक्षण को पौधरोपण किया गया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद का हमेशा से गंभीर मुद्दा रहा है। आज के परिवेश में बिना पेड़ पौधे के जीवन जीना आसान नहीं है। हमारे किसान का लाखों का फसल सिर्फ इसलिए बर्बाद हो कि सही समय पर बारिश नहीं होती है। इस परिस्थिति को देखते हुए आज एक छोटा सा प्रयास कर 100 पौधे लगाए गए। लोग पेड़ लगाओ जीवन बचाओ का नारा के साथ जीवन जीने संकल्प लें। मौके पर अभिषेक कुमार, बिपिन कुमार ,सौरभ कुमार ,भोला कुमार ,अजय कुमार ,विजय कुमार मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे। इन लोगों ने पौधरोपण में सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी