वज्रपात से युवक की मौत, चार घायल

स्थानीय थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव में मंगलवार की दोपहर बाद हुए वज्रपात में एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार युवक घायल हो गए। मृतक राहुल कुमार रहीमपुर गांव के ही लखन यादव का पुत्र था। घायल युवकों में दो को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा में भर्ती कराया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jul 2020 05:55 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jul 2020 05:55 PM (IST)
वज्रपात से युवक की मौत, चार घायल
वज्रपात से युवक की मौत, चार घायल

नवादा। स्थानीय थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव में मंगलवार की दोपहर बाद हुए वज्रपात में एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार युवक घायल हो गए। मृतक राहुल कुमार रहीमपुर गांव के ही लखन यादव का पुत्र था। घायल युवकों में दो को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता हैं मंगलवार की दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से रहीमपुर निवासी लखन यादव का पुत्र राहुल कुमार की मौत घटनास्थल पर हो गई। जबकि ओंकार कुमार, पिटू कुमार, धर्मेंद्र कुमार ,कपिल यादव नामक युवक घायल हो गये। जिसमें ओंकार एवं पिटू को बेहतर इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा गया। जबकि धर्मेंद्र एवं कपिल का अकबरपुर में ही इलाज किया जा रहा है।

थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा ने बताया कि सभी युवक धान रोपाई कर रहे थे। अचानक करीब तीन बजे तेज हवा के साथ बारिश आरंभ हुई। भींगने से बचने के लिए पांच लोग एक पेड़ के नीचे छिप गए। इस क्रम में हुए वज्रपात से 20 वर्षीय राहुल कुमार की मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को पीएचसी अकबरपुर में भर्ती कराया। इस घटना के बाद मृतक के घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंपा जाएगा। मृतक के आश्रित को आपदा प्रबंधन के तहत चार लाख रुपये दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी