बारिश के लिए किया जा रहा 24 घंटे का अखंड कीर्तन

नवादा। सूखे की आशंका से परेशान किसान अच्छी बारिश के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। अब देवी-देवताओं को प्रसन्न करने में लगे हैं। इंद्रदेव को प्रसन्न करने व वातावरण की शुद्धि के लिए प्रखंड के पसिया खुर्द गांव स्थित इंटर विद्यालय के समीप शिव मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड पाठ व भजन कीर्तन शनिवार को शुरू किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 10:54 PM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 10:54 PM (IST)
बारिश के लिए किया जा रहा 24 घंटे का अखंड कीर्तन
बारिश के लिए किया जा रहा 24 घंटे का अखंड कीर्तन

नवादा। सूखे की आशंका से परेशान किसान अच्छी बारिश के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। अब देवी-देवताओं को प्रसन्न करने में लगे हैं। इंद्रदेव को प्रसन्न करने व वातावरण की शुद्धि के लिए प्रखंड के पसिया खुर्द गांव स्थित इंटर विद्यालय के समीप शिव मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड पाठ व भजन कीर्तन शनिवार को शुरू किया गया।

ग्रामीणों के सहयोग से 24 घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ढोलक- मंजीरें के साथ लगातार हरे राम, हरे कृष्ण की आवाज का रट लगाते हुए वेदी की परिक्रमा करते दिखे तथा विश्व में शांति तथा महामारी से मुक्ति पाने के लिए ईश्वर से कामना की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार कि सुबह 8 बजे से लगातार दूसरे दिन रविवार 8 बजे तक पाठ भजन- कीर्तन का सिलसिला चलता रहेगा। श्रावण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तक वेदी की परिक्रमा कर हवन, अखंड पाठ का अनुष्ठान की पूर्णाहुति की गएगी। ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार पाठ भजन- कीर्तन से महौल 24 घंटे तक पुरी तरह भक्तिमय बना रहेगा। आयोजित भंडारा में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से अपनी- अपनी भागिदारी तथा कोरोना से लड़ने की अपनी वचनबद्धता दुहराई।

मौके पर कारू प्रसाद यादव उर्फ मास्टर जी, मंटू कुमार, बबलू कुमार, चंद्रिका यादव, सरयू प्रसाद यादव, महेश कुमार, सुरेश प्रसाद, अप्पू कुमार, अनील यादव, भोला भगत ,महिलाओं में सुशीला देवी ,शांति देवी, सुलेखा देवी, उर्मिला देवी आदि लोग उपस्थित रहे। जबकि कार्यक्रम का मुख्य यजमान आरजेडी के पंचायत अध्यक्ष बहादुर कुमार है। बसकंडा पंचायत के मुखिया सुबोध कुमार सिंह की अखंड कीर्तन में शामिल होने पर श्रद्धालुओं में काफी जोश देखा गया।

chat bot
आपका साथी