हथियारों के साथ 15 लोग गिरफ्तार

जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के पिथौरी गांव में शनिवार की शाम एक घर से पुलिस ने दो राइफल एक देसी कट्टा दो तलवार 20 लाठी 315 बोर का 18 जिदा कारतूस एवं तीन खोखा बरामद किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 03:06 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 03:06 PM (IST)
हथियारों के साथ 15 लोग गिरफ्तार
हथियारों के साथ 15 लोग गिरफ्तार

जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के पिथौरी गांव में शनिवार की शाम एक घर से पुलिस ने दो राइफल, एक देसी कट्टा, दो तलवार, 20 लाठी, 315 बोर का 18 जिदा कारतूस एवं तीन खोखा बरामद किया। साथ ही 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो गुटों के बीच झड़प की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार सभी लोगों को पूछताछ के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि पिथौरी गांव में हथियार से लैस होकर 15-20 लोग मो. इसराफिल के घर पर चढ़कर गोलीबारी कर रहे हैं। सूचना के आलोक में एसआइ सहरोज अख्तर व हेमत सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर कार्रवाई के लिए गांव भेजा गया। वहां पहुंचने पर पुलिस ने मो. इसराफिल घर के सामने 15 से 20 की संख्या में लोगों को हथियार के साथ खड़ा पाया। पुलिस को देखते ही सभी एक घर में घुस गए। घर की घेराबंदी कर दरवाजा खोलवाने का प्रयास किया गया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। तब पुलिस के बल प्रयोग की दरवाजा खोलवाया। जहां 15 लोग मौजूद मिले। सभी को हिरासत में ले लिया गया। उसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में उस घर की तलाशी ली गई। जिसमें घर के एक कमरे में लोहे के अलमीरा से कई हथियार बरामद हुए। जिसके बाद उन 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

- थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव के मो. परवेज आलम, मो. नियाज उद्दीन, मो. सरफराज, मो. शमी, मो. आलम, मो. अफरीदी, मो. शाहबाज, मो. शाहिद नवाज, मो. अरशद, मो. तुफैल खान, मो. जीशान हुसैन, मो. काशी महबूब, मो. तहसील, मो. खलील, महफूज आलम, सफदर अली की गिरफ्तारी की हुई है।

क्या है मामला

- थानाध्यक्ष ने बताया कि मो. इसराफिल के साथ मारपीट की घटना हुई थी। जिसके चलते गांव में तनाव बना हुआ था। सूचना के आलोक में अगर त्वरित पुलिस कार्रवाई नहीं की जाती तो एक बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता था। इस कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर सहरोज अख्तर, राजू कुमार, एएसआइ शैलेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला पुलिस का भी सहयोग लिया गया। मामले की प्राथमिकी दर्ज करते हुए सभी आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उन लोगों को जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी