युवक को पेड़ से बांध 15 मिनट तक पीटा, पिता मदद की लगाई गुहार तो उन्हें भी किया लहूलुहान

नालंदा में दबंगों ने सरेआम युवक को पेड़ से बांधकर करीब 15 मिनट तक पीटा। इस दौरान पिता ने रहम की गुहार लगाई तो उन्हें भी नहीं छोड़ा।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 11:00 AM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 11:00 AM (IST)
युवक को पेड़ से बांध 15 मिनट तक पीटा, पिता मदद की लगाई गुहार तो उन्हें भी किया लहूलुहान
युवक को पेड़ से बांध 15 मिनट तक पीटा, पिता मदद की लगाई गुहार तो उन्हें भी किया लहूलुहान

नालंदा, जेएनएन। बिहार के नालंदा जिले में दबंगों ने कानून को ताक पर रखकर एक युवक को सरेआम पेड़ में बांधकर उसकी पिटाई कर दी। उसे बचाने आए पिता को भी पीटा। पिटाई के बाद सोशल मीडिया में वीडियो को वायरल कर दिया गया। इसके बाद सक्रिय पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। घटना अंधन्ना गांव में हुई है

गांव के लोग बने रहे मूकदर्शक

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक दीपू कुमार गांव के समीप अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। तभी गांव के कुछ दबंग युवकों ने उसे पास बुलाया। इसके बाद उसके साथ बहस शुरू कर दी। गोल्डन कुमार नामक युवक ने साथियों के साथ मिलकर दीपू को पेड़ से बांध दिया। इसके बाद सरेआम 15 मिनट तक लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की गई। गांव के लोग मूकदर्शक बने रहे। घटना की सूचना जैसे ही पीड़ित के पिता मुकेश जमादार को मिली, उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुत्र को छोडऩे की गुहार लगाई।

वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस

जिसके बाद पिता की भी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। युवक के पूरे बदन पर पिटाई के जख्म हैं। वीडियो वायरल होते पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य आरोपी गोल्डन और उसके एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के पीछे एक साल पूर्व हुआ विवाद बताया जा रहा है। उसमें दोनो पक्षों में सुलह भी हो गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

बोली पुलिस, पूर्व विवाद में हुई वारदात

इधर, नूरसराय थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि मामला पूर्व में हुए किसी विवाद को लेकर था। इसी में एक पक्ष के लोगों ने दूसरी तरह के एक युवक और उसके पिता को पीटा है। पुलिस ने तीन नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी