संकल्प पर्व के अंतर्गत महाविहार में कुलपति ने लगाए पौधे

संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर चलाये जा रहे स्वच्छता सह बृक्षारोपण अभियान को संकल्प पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। इस कड़ी में नव नालन्दा महाविहार डीम्ड विवि में बृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत महाविहार के कुलपति प्रो बैद्यनाथ लाभ ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 11:35 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:08 AM (IST)
संकल्प पर्व के अंतर्गत महाविहार में कुलपति ने लगाए पौधे
संकल्प पर्व के अंतर्गत महाविहार में कुलपति ने लगाए पौधे

संवाद सूत्र, नालन्दा : संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर चलाये जा रहे स्वच्छता सह वृक्षारोपण अभियान को संकल्प पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। इस कड़ी में नव नालन्दा महाविहार डीम्ड विवि में वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत महाविहार के कुलपति प्रो वैद्यनाथ लाभ ने किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में अशोक का पौधा लगाया। इस दौरान कुलपति के अलावा कुलसचिव प्रो राजेश रंजन एवं अन्य प्राध्यापकों , कर्मियों की उपस्थिति में पौधे लगाए गए। यहां बता दें कि संस्कृति मंत्रालय की ओर से 29 जून से लेकर 12 जुलाई तक यह संकल्प पर्व मनाया जाएगा। जिसके तहत हरियाली व पर्यावरण को साफ एवं सुंदर रखने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभी बन्द रहेगा ह्वेनसांग मेमोरियल हॉल

नालन्दा : गृह मंत्रालय व यूजीसी के गाइडलाइन के आलोक में अभी ह्वेनसांग मेमोरियल हॉल को बंद रखने का फैसला लिया गया है। महाविहार कार्यालय से मिली जानकारी के आलोक में इसे खोलने के लिए बाद में सूचना दी जाएगी। भविष्य में संक्रमण के प्रभाव कम होने के बाद ही निर्णय बदले जा सकते हैं। यहां बता दें कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने अपने स्मारक व अन्य हेरिटेज साइट को सोमवार से आम लोगों के लिए खोल दिया है।

chat bot
आपका साथी