पानी भरे गड्ढे में डूबने से झारखंड के दो बच्चों की मौत

बिहारशरीफ। नालंदा जिले के पावापुरी ओपी थाना क्षेत्र के ईंट भट्ठे में काम करने वाले मजदूरों के दो बच्चों की मौत पानी भरे गड्ढे में डूबने से हो गई। मृतकों में झारखंड के रांची जिले के बुधुवा उरांव का छह वर्ष का बेटा रंजीत उरांव और रांची के ही बेड़ो थानाक्षेत्र के घघरा बुद्धको टोली निवासी सोमनाथ उरांव का सात वर्षीय पुत्र आयुष उरांव हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 May 2021 11:45 PM (IST) Updated:Sun, 30 May 2021 11:45 PM (IST)
पानी भरे गड्ढे में डूबने से झारखंड के दो बच्चों की मौत
पानी भरे गड्ढे में डूबने से झारखंड के दो बच्चों की मौत

बिहारशरीफ। नालंदा जिले के पावापुरी ओपी थाना क्षेत्र के ईंट भट्ठे में काम करने वाले मजदूरों के दो बच्चों की मौत पानी भरे गड्ढे में डूबने से हो गई। मृतकों में झारखंड के रांची जिले के बुधुवा उरांव का छह वर्ष का बेटा रंजीत उरांव और रांची के ही बेड़ो थानाक्षेत्र के घघरा बुद्धको टोली निवासी सोमनाथ उरांव का सात वर्षीय पुत्र आयुष उरांव हैं। स्वजनों ने बताया कि दोनों बच्चे खेलने के क्रम में आठ फीट गहरे गड्ढे में डूब गए, जिससे दोनों बच्चों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ईंट बनाने के लिए मिट्टी खोदाई के कारण यह गड्ढा बन गया था, जिसमें बारिश का पानी भर गया था। घटना की सूचना पावापुरी ओपी प्रभारी शकुंतला कुमारी को दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव को उनके माता-पिता को सौंप दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे सीओ चंद्रशेखर कुमार ने मृत बच्चों के स्वजनों को आपदा राहत के तहत चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। वहीं, ईंट-भट्ठा मालिक सत्येंद्र प्रसाद को भी बच्चों के माता-पिता को आर्थिक सहायता करने को कहा गया।

नदी में बहा अधेड़, ढूंढ रहे गोताखोर

दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित गोइठवा नदी में डूबने से एक अधेड़ की मौत की आशंका है। अधेड़ थाना क्षेत्र के फतेहली गांव निवासी नागेश्वर मिस्त्री है। अभी तक शव बरामद नहीं हो पाया है। गोताखोर ढूंढ रहे हैं। थानाध्यक्ष व सीओ मौके पर मौजूद हैं। थानाध्यक्ष मो.मुश्ताक ने बताया कि नागेश्वर मिस्त्री बढ़ई का काम करते थे। वह मवेशी लेकर गोइठवा नदी पार कर दूसरी ओर जा रहे थे। पानी के बहाव का अंदाजा नहीं था, इस कारण वह डूब गए।

chat bot
आपका साथी