पश्चिम चंपारण में ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत

नगर के पारसनगर की घटना जख्मी दूसरा युवक प्राथमिक उपचार के बाद रेफर नगर थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह और अवर निरीक्षक सुरेश कुमार यादव अस्पताल पहुंचे व तफ्तीश शुरू की। जख्मियों को एंबुलेंस से इलाज के लिए बेतिया भेजा गया।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 05:25 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 05:25 PM (IST)
पश्चिम चंपारण में ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत
पश्‍च‍िम चंपारण के बगहा में सड़क हादसे में एक की मौत। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पश्चिम चंपारण (बगहा), जासं। एनएच 727 बगहा-बेतिया मार्ग पर नगर के पारसनगर मोहल्ले में अवस्थित जानकी पेट्रोल पंप के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्राली को मौके पर छोड़ ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए अनु़मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

सूचना पर नगर थानाध्यक्ष आनंद कुमार स‍िंह  और अवर निरीक्षक सुरेश कुमार यादव अस्पताल पहुंचे व तफ्तीश शुरू की। जख्मियों को एंबुलेंस से इलाज के लिए बेतिया भेजा गया। इसी बीच एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गरकट्टी गांव निवासी 36 वर्षीय राकेश उरांव के रूप में की गई है। वहीं पटहेरा बाजार निवासी किशोर मांझी का इलाज मेडिकल कालेज बेतिया में जारी है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। गुरुवार को मृतक के चाचा ब्यास उरांव का बयान एएसआइ नवीन कुमार ने दर्ज किया। दोनों के स्वजनों का रो रो के बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को स्वजनों के हवाले कर दिया। विदित हो कि गत एक सप्ताह से आधा दर्जन से अधिक लोग सडक दुर्घटना में असमय काल के गाल में समा चुके हैं।

पोखर में मिला अज्ञात अधेड़ का शव

साठी। थाना क्षेत्र के गांव बसंतपुर बौधी बाबा जंगल के पोखरा में बुधवार की शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। साठी थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि शव को पोखर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल भेज दिया है। अज्ञात मृत व्यक्ति की उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास है। मौत दस दिन पहले का प्रतीत हो रहा है। शव की पहचान संभव नहीं है। ऐसा लग रहा है कि बाढ़ में बहकर आया है।

chat bot
आपका साथी