राजगीर की अर्थव्यवस्था की मुख्य पूंजी है पर्यटन : डा धर्मेन्द्र

बिहारशरीफ। विश्व पर्यटन दिवस पर गार्गी गौतम विहार रिसोर्ट के सभागार में सोमवार को एक समारोह का आयोजन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:25 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 11:25 PM (IST)
राजगीर की अर्थव्यवस्था की मुख्य पूंजी है पर्यटन : डा धर्मेन्द्र
राजगीर की अर्थव्यवस्था की मुख्य पूंजी है पर्यटन : डा धर्मेन्द्र

बिहारशरीफ। विश्व पर्यटन दिवस पर गार्गी गौतम विहार रिसोर्ट के सभागार में सोमवार को एक समारोह का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन सीआरपीएफ कैंप सह रिक्रूट ट्रेनिग सेंटर राजगीर के ब्रिगेडियर सह प्राचार्य के वीरेंद्र सिंह, एसडीओ अनीता सिन्हा, डीएसपी प्रदीप कुमार, सुप्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ धर्मेंद्र कुमार, समाजसेवी डा अमित कुमार पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

ब्रिगेडियर के वीरेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य के विकास को लेकर यहां पर प्रबुद्ध समाजसेवियों बुद्धिजीवियों को आगे आने की जरूरत है। पर्यटकों की सुरक्षा प्रदान करना हमलोगों का धर्म व कर्तव्य है। एसडीओ अनीता सिन्हा ने कहा कि आज विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटकों को बेहतर सुविधा दिलाना पुलिस व शासन का दायित्व है। वहीं पर्यटकों की सुरक्षा प्रदान करने को लेकर पुलिस प्रशासन व ग्रामीण जनता को एकजुट कर लोगों में जागरूकता पैदा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गांव में व पंचायत स्तर पर पर्यटन दिवस मनाया जाए। डीएसपी प्रदीप कुमार ने कहा कि नालंदा विश्व गुरु रही है। वहीं राजगीर सभी धर्मों का समागम का केंद्र रहा है। पर्यटन को बढ़ावा को लेकर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को किया जा रहा है। अपने आप में गर्व की बात है।

बिहार के सुप्रसिद्ध दंत चिकित्सक डा. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि विश्व पर्यटन का हब बनता अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर आज दुनिया भर में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। हमारे राजगीर की अर्थव्यवस्था का मुख्य पूंजी पर्यटन है। राजगीर की सुंदरता को लेकर पालिथीन को बंद कर साफ-सफाई पर ध्यान देना होगा। गंदगी रहने का कारण पर्यटकों के बीच विश्व में गलत संदेश जाता है। पर्यटन और पर्यटक ही हमारी पूंजी है। पर्यटक से ही यहां के सभी छोटे बड़े व्यवसायियों, गरीब मजदूर वेंडरों को रोजगार मिलता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमराव प्रसाद निर्मल एवं संचालन सुधीर कुमार उपाध्याय ने किया। डा. अमित कुमार पासवान ने कहा कि राजगीर ऋषि-मुनियों की तपोस्थली रही है। यहां की संस्कृति लोगों की कण-कण में बसी है। इस संस्कृति को बचाना ही विश्व पर्यटन दिवस की सार्थकता होगी। इस अवसर पर वार्ड पार्षद डा अनिल कुमार, श्रवण यादव, प्रियरंजन मोदी, बिहार पर्यटन के राजीव कुमार शर्मा , गौरव कुमार राहुल कुमार सिंह, राज कुमार शर्मा, युवा राजद नेता अभिषेक कुमार उर्फ गोलू यादव, पूर्व पार्षद श्यामदेव राजवंशी, युवा समाजसेवी दीपक कुमार, रमेश कुमार पान, कर्मवीर कुमार, प्रोफेसर अरविद सिंह, प्रो अशोक कुमार, महेंद्र प्रसाद, पण्डा समिति के सचिव विकास उपाध्याय, सरोज देवी, अनिता कुमारी गुप्ता, मंजीत प्रभाकर, डॉ. रेखा सिन्हा, डॉ धीरेंद्र उपाध्याय रोटरी क्लब के प्रदुम्न कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी