मूर्ति विसर्जन करने गई पांच किशोरियों में तीन की मुहाने नदी में डूबने से मौत

बेन। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेनिया बिगहा गांव में शनिवार की अल सुबह मूर्ति विसर्जन करने गई पांच किशोरियों में तीन की मौत डूबने से हो गई। मृतक सुरेश यादव की 16 वर्षीय पुत्री ब्यूटी कुमारी दिनेश यादव की 14 वर्षीय पुत्री दौलती कुमारी चनिरक यादव की 10 वर्षीय पुत्री सिमरन कुमारी तीनों चचेरी बहन थी जो गांव के बगल से गुजरे मुहाने नदी में कर्मा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन को गईं थीं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 12:21 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 12:21 AM (IST)
मूर्ति विसर्जन करने गई पांच किशोरियों में तीन की मुहाने नदी में डूबने से मौत
मूर्ति विसर्जन करने गई पांच किशोरियों में तीन की मुहाने नदी में डूबने से मौत

बेन। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेनिया बिगहा गांव में शनिवार की अल सुबह मूर्ति विसर्जन करने गई पांच किशोरियों में तीन की मौत डूबने से हो गई। मृतक सुरेश यादव की 16 वर्षीय पुत्री ब्यूटी कुमारी, दिनेश यादव की 14 वर्षीय पुत्री दौलती कुमारी, चनिरक यादव की 10 वर्षीय पुत्री सिमरन कुमारी, तीनों चचेरी बहन थी, जो गांव के बगल से गुजरे मुहाने नदी में कर्मा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन को गईं थीं। बताया जाता है कि सभी पांचों किशोरियां मूर्ति विसर्जन के दौरान गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने सभी किशोरियों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन दो किशोरियों को ही बचा सके। शेष तीनों गहरे पानी में डूब गईं। पिता सुरेश यादव ने बताया कि उनकी एकमात्र पुत्री ब्यूटी कुमारी थी, जो उनके आंखों के सामने डूब गई। उन्होंने बताया कि वह इंटर में नामांकन कराई थी। शादी के लिए सारा रस्म पूरा हो चुका था। मना करने पर भी सभी पांचों स्नान करने पर अड़ गई। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचकर पानी में घुस कर खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन गहराई ज्यादा होने के कारण तीनों का पता नहीं चल पाया। बाद में इस घटना की जानकारी स्थानीय थाना से लेकर जिला के उच्च पदाधिकारी को दी गई। ग्रामीण स्थानीय प्रशासन से गोताखोर मंगाने का दबाव बना रहे थे। प्रशासन ग्रामीणों को आश्वासन दे रहे थे। एसडीओ अनिता सिन्हा, एसडीपीओ प्रदीप कुमार, सीओ नूपुर, थानाध्यक्ष जय किशन कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर प्रशिक्षित मछुआरे के सहारे शव खोजने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद शव नहीं मिला तो प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे। काफी देर बाद तीनों शव को एक ही जगह से बरामद कर लिया गया। शव मिलते ही स्वजन मुआवजे की मांग करने लगे। मुआवजे के आश्वासन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेजा गया।

chat bot
आपका साथी