चंडी बाजार में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, कहा हम नीतीश के साथ

चंडी। विधानसभा चुनाव के तैयारी को लेकर जदयू नेत्री ममता देवी का जनसंपर्क अभियान निरंतर जारी है। इसी कड़ी में रविवार को जदयू नेत्री ममता देवी के नेतृत्व में चंडी बाजार में महिलाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सभी ने एक सुर में कहा कि हम नीतीश कुमार के साथ हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 10:11 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 10:11 PM (IST)
चंडी बाजार में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, कहा हम नीतीश के साथ
चंडी बाजार में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, कहा हम नीतीश के साथ

चंडी। विधानसभा चुनाव के तैयारी को लेकर जदयू नेत्री ममता देवी का जनसंपर्क अभियान निरंतर जारी है। इसी कड़ी में रविवार को जदयू नेत्री ममता देवी के नेतृत्व में चंडी बाजार में महिलाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सभी ने एक सुर में कहा कि हम नीतीश कुमार के साथ हैं। महिलाएं जैतीपुर, लालगंज, पुलपर, चंडी बाजार, चंडी डीह, सतनाग मोड़, भगवानपुर रोड, हिलसा रोड तक गईं। इस दौरान ममता ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि हां मैं नीतीश कुमार हूं अभियान को अपार जनसहयोग मिल रहा है। उनके साथ महिलाओं की बड़ी संख्या राजनीतिक जागरूकता का प्रमाण है। यह नीतीश कुमार के महिला सशक्तिकरण की नीतियों से आया है। कहा, प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं होती। नीतीश कुमार के 15 साल के शासनकाल विकास चहुंओर दिख रहा है। इसे कोई चाहकर भी झुठला नहीं सकता। इस दौरान देवेंद्र प्रसाद सिंह, कामेश्वर सिंह, मृत्युंजय सिंह, आनंद कुमार, रंजीत सिंह, चंदन सिंह, जितेंद्र सिंह, रामबाबू, गोल्डन सिंह, छोटू सिंह, विपिन सिंह, राकेश सिंह, दिलीप सिंह, बाल्मिकी प्रसाद, जलंधर कुमार, किशोर कुमार, मनोज कुमार यादव, रणधीर पासवान, ललन सिंह, श्रवण पांडेय, अशोक कुमार, लल्लू सिंह, टिकू सिंह, देवेंद्र प्रसाद सिंह, नवल पासवान, जितेंद्र सिंह, विनोद पांडेय, नरेंद्र सिंह, रेणु देवी, सर्वीला देवी, धर्मशीला देवी, विभा देवी, प्रविला देवी, रुक्मिणी देवी, शांति देवी, पूनम देवी सहित सैकड़ों लोग साथ थे।

chat bot
आपका साथी