वन्य जीव प्राणी संरक्षण सप्ताह के पहले दिन चला हस्ताक्षर अभियान

नालंदा। नालंदा वन प्रमंडल की ओर से शनिवार को राजगीर के जयप्रकाश उद्यान तथा सोन भंडार स्थित नेचर सफारी मेन एंट्रेंस गेट पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें जंगली जीव जंतुओं के संरक्षण और उनके महत्व से जन जागरण का संचार किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 11:35 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 11:35 PM (IST)
वन्य जीव प्राणी संरक्षण सप्ताह के पहले दिन चला हस्ताक्षर अभियान
वन्य जीव प्राणी संरक्षण सप्ताह के पहले दिन चला हस्ताक्षर अभियान

नालंदा। नालंदा वन प्रमंडल की ओर से शनिवार को राजगीर के जयप्रकाश उद्यान तथा सोन भंडार स्थित नेचर सफारी मेन एंट्रेंस गेट पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें जंगली जीव जंतुओं के संरक्षण और उनके महत्व से जन जागरण का संचार किया गया। जहां एक बड़े कैनवास बोर्ड पर जीव जंतुओं के कलरफुल स्कैच और स्लोगन बने हुए थे। इसमें जीव-जंतुओं की करोगे रक्षा तभी पर्यावरण की होगी सुरक्षा, वन्य जीव है। प्रकृति का खजाना, जिसे है हम सभी को बचाना, वन्य जीव को मारना नहीं है शान, यह है मनुष्यों का झूठा अभिमान आदि स्लोगन से जागरूक किया जा रहा था। इस मौके पर यहां घूमने आए पर्यटकों में शामिल सभी बच्चे एवं बड़े बड़ी शिद्दत के साथ अपने विचार के साथ हस्ताक्षर किए।

इस बाबत राजगीर वनक्षेत्र पदाधिकारी अमृतधारी सिंह ने बताया कि रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। वहीं सप्ताह भर में अनेक कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि वन्य प्राणी हमारे वनों और हमारे जीवन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वन्य जीवों के परिवेश को सुरक्षित रखने और इनके संरक्षण के लिए जन सामान्य को जानकारी उपलब्ध करवाना इस सप्ताह का उद्देश्य है। इसी महत्व को लेकर राज्य भर में वन्य जीव प्राणी संरक्षण सप्ताह का आयोजन 2 से 8 अक्टूबर के बीच किया गया है।

उधर वाइल्ड लाइफ जू सफारी के निदेशक हेमंत पाटिल ने बताया कि वन-संपदा के अनियंत्रित दोहन ने वन्यजीवों के अस्तित्व पर भी प्रश्न चिह्न लगा दिया है। इसके प्रति लोगों को जागरूक होना होगा और जैव विविधता को समझना होगा। तभी हमारा पर्यावरण और वन्य जीव प्राणी का संरक्षण सह सर्वांगीण विकास हो पाएगा।

chat bot
आपका साथी