भीषण गर्मी को देख 5 अप्रैल से मार्निंग हुए स्कूल

बिहारशरीफ। बढ़ रही गर्मी के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने तमाम स्कूलों को 5 अप्रैल से मॉर्निंग करने का फैसला किया है। माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों को इस आशय का निर्देश दे दिया गया। उस दिन से स्कूल सुबह 6.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होंगे। शनिवार को सुबह 6.30 से 930 तक स्कूल खुलेंगे। गर्मी की छुट्टी तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Apr 2021 12:00 AM (IST) Updated:Fri, 02 Apr 2021 12:00 AM (IST)
भीषण गर्मी को देख 5 अप्रैल से मार्निंग हुए स्कूल
भीषण गर्मी को देख 5 अप्रैल से मार्निंग हुए स्कूल

बिहारशरीफ। बढ़ रही गर्मी के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने तमाम स्कूलों को 5 अप्रैल से मॉर्निंग करने का फैसला किया है। माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों को इस आशय का निर्देश दे दिया गया। उस दिन से स्कूल सुबह 6.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होंगे। शनिवार को सुबह 6.30 से 9:30 तक स्कूल खुलेंगे। गर्मी की छुट्टी तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।

हालांकि इससे पहले उच्च माध्यमिक विद्यालय साठोपुर के प्राचार्य ने एक अप्रैल से ही स्कूल को प्रात: कालीन कर दिया है। ग्रीष्मावकाश के पहले कैच अप कोर्स तीन महीने के एकेडमिक कैलेंडर के तहत 60 कार्य दिवस में सभी शिक्षकों को बच्चों का सिलेबस पूरा करना है।

गुरुवार को साठोपुर स्कूल के शिक्षक अजय कुमार ने क्लास 8 के विद्यार्थियों के लिए पहले कार्य दिवस का आरंभ कर दिया। स्वास्थ से संबंधित चर्चा किशोर-किशोरियों के पोषण परिचर्चा पर आधारित थी। किशोरावस्था के तहत मिड डे मिल और सीआरसी बड़ी पहाड़ी के दिशा-निर्देश में किशोर और किशोरियों के बीच स्वास्थ से संबंधित परिचर्चा की गई। शिक्षक अजय ने बच्चों को पोषक तत्व विटामिन व मिनरल से भरपूर केला, आम, अमरूद, अनार, सेब, अनानस व संतरा आदि का ब्लैकबोर्ड पर चित्र बनाकर उसके शरीर के लिए फायदे बताए। कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।

हिन्दी का पहला पाठ शंकर शैलेन्द्र की कविता 'जिदा है तू' से की। जिसमें उन्होंने बच्चों को बताया कि अगर स्वर्ग जमीन पर है तो उसे उतार ले, अगर तुममें हिम्मत है तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। प्रात: कालीन सत्र के दौरान विद्यालय के प्राचार्य अरविन्द कुमार, शिक्षक अजय कुमार, त्रिपुरारि प्रसाद, पुष्पा, रजनी, सुजीत, शिवबालक चौहान, धर्मशीला, सविता, बबीता, पुष्पा, चंचला, इरफान, संगीता, संस्कृत शिक्षक अरविद कुमार उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी