प्राइमरी स्कूल के शिक्षक का पुत्र नवीन इंटर साइंस में सेकेंड स्टेट टॉपर

बिहारशरीफ। बिहारशरीफ के सोहसराय स्थित किसान कॉलेज का छात्र नवीन कुमार इंटर साइंस की परीक्षा में स्टेट में सेंकड टॉपर आया है। नवीन को 470 अंक आए हैं। वह स्टेट टॉपर बिहारशरीफ की सोनाली से मात्र एक नंबर कम है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 12:05 AM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 12:05 AM (IST)
प्राइमरी स्कूल के शिक्षक का पुत्र नवीन इंटर साइंस में सेकेंड स्टेट टॉपर
प्राइमरी स्कूल के शिक्षक का पुत्र नवीन इंटर साइंस में सेकेंड स्टेट टॉपर

बिहारशरीफ। बिहारशरीफ के सोहसराय स्थित किसान कॉलेज का छात्र नवीन कुमार इंटर साइंस की परीक्षा में स्टेट में सेंकड टॉपर आया है। नवीन को 470 अंक आए हैं। वह स्टेट टॉपर बिहारशरीफ की सोनाली से मात्र एक नंबर कम है। नवीन का परिवार तीन जगहों पर बंटा हुआ है। अभिभावक उसकी दिनचर्या पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते, परंतु नवीन खुद पढ़ाई के प्रति गंभीर और आत्मसंयत है। उसने पढ़ाई से लेकर खेलने-कूदने और सोने-जागने तक का अपना रूटीन तय कर रखा है। यात्रा में रहने पर ही वह रूटीन फॉलो नहीं कर पाता।

नवीन गया जिला के जेठियन गांव का मूल बाशिदा है। वह अपने दो बहनों व माता-पिता के साथ राजगीर में किराए के घर में रहता है। पिता प्रेम कुमार पंकज नवादा जिले के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। मां सरिता सिंह इंटर पास गृहिणी हैं। दो छोटी बहनें दिव्या भारती 11वीं व सिम्मी कुमारी 9वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है। नवीन ने बताया कि उसकी हार्दिक इच्छा थी कि वह किसी भी परीक्षा में बेहतर अंक लाए ताकि गुरु व माता-पिता का सम्मान बढ़े। बताया कि नियमित 5 से 6 घंटे अध्ययन करता था। कॉलेज के प्राचार्य मणिकांत सर व तमाम शिक्षकों ने हमेशा गाइड किया।

सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरु को दिया : नवीन ने बताया कि मेरी सफलता का श्रेय पूरी तरह से शिक्षक पिता प्रेम कुमार पंकज व माता सरिता सिंह के अलावा कॉलेज के तमाम शिक्षकों को जाता है। क्लास में नियमित रहने के कारण शिक्षक हमेशा विशेष ध्यान रखते थे।

चाचा व मामा दोनों फौज में : नवीन ने बताया कि वह नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की परीक्षा पास करके सेना का अधिकारी बनना चाहता है। ताकि देश के सरहद की रक्षा कर सके। उसने बताया कि चाचा विजय कुमार इंडियन एयर फोर्स में सार्जेंट हैं। वहीं मामा अजय कुमार एसडीएफ में है। उन्हीं का देश सेवा का जज्बा देख सेना ज्वाइन करने का लक्ष्य बनाया है।

कॉलेज के प्राचार्य व शिक्षकों ने दी शुभकामना : कॉलेज के प्राचार्य डॉ मणिकांत सिन्हा , प्रो. सत्येन्द्र कुमार सिन्हा, अवधेश द्विवेदी, प्रो. रश्मि रानी, सन्नी कुमार आदि ने नवीन कुमार को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने बताया कि नवीन पढ़ाई के प्रति काफी गंभीर था। शिक्षकों से हमेशा डाउट क्लीयर करता रहता था। शिक्षक भी उसके हर सवालों के जवाब देकर खुश होते थे। वह एक भी क्लास बंक नहीं करता था। ऐसे छात्रों पर कॉलेज प्रशासन भी गर्व महसूस करता है।

chat bot
आपका साथी