बारिश के चलते कीचड़ से भरी सड़कें, लोगों में आक्रोश

बिहारशरीफ। लगातार बारिश के कारण अधिकांश मुहल्ले की हालत गंभीर है। कच्ची सड़कें जहां दलदली बनी है। वहीं कई मोहल्ले में जलजमाव के कारण संक्रामक का खतरा बना है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 05:42 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:42 PM (IST)
बारिश के चलते कीचड़ से भरी सड़कें, लोगों में आक्रोश
बारिश के चलते कीचड़ से भरी सड़कें, लोगों में आक्रोश

बिहारशरीफ। लगातार बारिश के कारण अधिकांश मुहल्ले की हालत गंभीर है। कच्ची सड़कें जहां दलदली बनी है। वहीं कई मोहल्ले में जलजमाव के कारण संक्रामक का खतरा बना है। गांवों की ऐसी हालत से लोगों में आक्रोश है। वार्ड 5 के राममूर्ति नगर मोहल्ले के लोगों का तो घरों से निकलना मुश्किलहो चुका है। गौरतलब हो कि 4 दिनों से हो रही बारिश से हिलसा शहर के कुछ मोहल्ले में स्थिति बद से बदतर है। लोगों ने नगर परिषद पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि नप की शिथिलता के कारण ही स्थिति इतनी भयावह बनी है। सोमवार को दर्जनों गुस्साए लोगों ने नप कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि सात निश्चय योजना से गांव की हालत बदलने का भरोसा दिलाया गया था लेकिन न तो अब तक सड़कें बनी है न पेयजल का पुख्ता इंतजाम ही किया गया है।

chat bot
आपका साथी