रंगोली के मतदाताओं को किया गया जागरूक

बिहारशरीफ। स्थानीय बाल विकास परियोजना कार्यालय के अंतर्गत नदहा-नदवर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर सोमवार को महिला पर्यवेक्षक के नेतृत्व में रंगोली के माध्यम से मतदाता जागरुकता अभियान एवं पोषण अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:15 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:13 AM (IST)
रंगोली के मतदाताओं को किया गया जागरूक
रंगोली के मतदाताओं को किया गया जागरूक

बिहारशरीफ। स्थानीय बाल विकास परियोजना कार्यालय के अंतर्गत नदहा-नदवर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर सोमवार को महिला पर्यवेक्षक के नेतृत्व में रंगोली के माध्यम से मतदाता जागरुकता अभियान एवं पोषण अभियान चलाया गया। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाताओं को जागरूक करने की जिम्मेवारी बाल विकास परियोजना कार्यालय को भी दिया गया है। सोमवार को सीडीपीओ रीता कुमारी के निर्देश पर महिला प्रवेशिका संगीता सिन्हा, नीलम शर्मा, मधुबाला सिन्हा की देखरेख में नदहा नदवर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर रंगोली कार्यक्रम के तहत पोषण एवं मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत लोगों को हर हाल में अपना मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर आंगनबाड़ी सेविका के साथ-साथ गांव के दर्जनों महिला व दिव्यांग भी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी