बदमाशों ने महादलित महिला को मंदिर में प्रवेश करने से रोका

चंडी प्रखंड एवं वेना थाना क्षेत्र के विरनावां गांव में मंगलवार को महादलित सविता देवी को ग्राम देवी के मंदिर में प्रवेश करने से रोका गया। गॉव के ही सूरज यादव एवं लव महतो के विरुद्ध इसकी शिकायत थाना पुलिस से की गई। गॉव में पुलिस टीम पहुंचते ही दोनों बदमाश भाग निकले। ्र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 06:50 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:14 AM (IST)
बदमाशों ने महादलित महिला को मंदिर में प्रवेश करने से रोका
बदमाशों ने महादलित महिला को मंदिर में प्रवेश करने से रोका

संवाद सूत्र,चंडी : चंडी प्रखंड एवं वेना थाना क्षेत्र के विरनावां गांव में मंगलवार को  महादलित महिला सविता देवी को ग्राम देवी के मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने महिला को अपशब्द कहते हुए धक्का देकर भगा दिया। विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के आक्रोशित महादलितों ने वेना थाना का घेराव किया। तब जाकर पीड़िता सविता देवी के आवेदन पर चंडी थाना में सूरज यादव व लव महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। बाद में पुलिस की मौजूदगी में महिला ने मंदिर में पूजा अर्चना की। थानाध्यक्ष रितु राज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

chat bot
आपका साथी