जिले के सभी डाकघरों में पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया

बिहार डाक विभाग शुरूकिया है“वृहद्वृक्षारोपणअभियान बिहार पृथ्वी दिवस के शुभ अवसर पर शुरू किया गया यह अभियान सभी डाक कर्मी वृक्षारोपण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर कर रहे हैं ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 10:57 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:14 AM (IST)
जिले के सभी डाकघरों में पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया
जिले के सभी डाकघरों में पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ :बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर नालंदा मंडल के 300 डाकघरों में 15000 पौधे लगाये गए। करीब एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पूर्वी जोन के डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि हम सभी जानते हैं कि हमारे अस्तित्व और कल्याण के लिए पेड़ -पौधे कितने महत्वपूर्ण हैं लेकिन हमलोगों में से कितने लोग नियमित रूप से पेड़ लगाते हैं। अगर ऐसा नहीं कर रहे हैं तो यह समय है कि हमें इसे गंभीरता से लेना चाहिए और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए जो कुछ भी प्रयास कर सकें उन्हें करना चाहिए। वृक्षारोपण मूल रूप से पौधों को पेड़ का रूप देने की प्रक्रिया है इसलिए उनका अलग-अलग स्थानों पर रोपण किया जाता है। वृक्षारोपण का उद्देश्य ज्यादातर वनों को बढ़ावा देना, भू-निर्माण, भूमि सुधार और पर्यावरण को बेहतर बनाना हैं। वृक्षारोपण के महत्त्व पर समय-समय पर जोर दिया गया है। पर्यावरण में बढ़ते प्रदुषण की वजह से वृक्षारोपण की आवश्यकता इन दिनों अधिक हो गयी है। वृक्ष जीवन रक्षा करने वाली ऑक्सीजन प्रदान करते हैं जिसके बिना जीवन का अस्तित्व असंभव है। प्रदूषण से लड़ने का एक मात्र तरीका अधिक से अधिक पेड़ लगाना है। पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते हैं। ये हवा को शुद्ध करते हैं, जल को संरक्षित करते हैं, जलवायु नियंत्रण में मदद करते हैं, मिट्टी की शक्ति को बऱकरार रखते हैं और कई अन्य तरीकों से समग्र पर्यावरण को लाभ पहुंचाते हैं। विदित हो कि बिहारडाक विभाग ने बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया है। यह पौधारोपण 16 अगस्त तक जारी रहेगा। सभी शाखा डाकघर,उप डाकघर , प्रधान डाकघर और प्रमंडल कार्यालयों और इनके आस-पास के इलाकों में वृक्षारोपण कार्यक्रम बहुत ही जोश और उत्साह के साथ प्रगति में है।

chat bot
आपका साथी