पेट्रोल पंप लूट कांड का आरोपी गिरफ्तार

सहायक थाना पावापुरी क्षेत्र के दुर्गापुर स्थित पेट्रोल पंप पर कर्मचारी से मारपीट और लूटकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।सहायक थाना पावापुरी थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी ने बताया कि मंगलवार की शाम को डीएसपी सोमनाथ प्रसाद के दिशा निर्देश पर मोबाइल ट्रैकिग के जरिये राजगीर के हरिपिड गांव का निवासी अर्जुन ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 10:51 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:18 AM (IST)
पेट्रोल पंप लूट कांड का आरोपी गिरफ्तार
पेट्रोल पंप लूट कांड का आरोपी गिरफ्तार

गिरियक : सहायक थाना पावापुरी क्षेत्र के दुर्गापुर स्थित पेट्रोल पंप पर कर्मचारी से मारपीट और लूटकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी ने बताया कि मंगलवार की शाम में मोबाइल ट्रैकिग के जरिए राजगीर के हरिपिड गांव के रंजीत केवट को गिरफ्तार किया गया। वह अर्जुन केवट पुत्र बताया जाता है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की गई। इसमें कई और घटनाओं का खुलासा हुआ है। मालूम हो कि एक माह पूर्व दुर्गापुर पंप से पैसे व मोबाइल की लूट हुई थी। इस दौरान पंप कर्मचारी के साथ मारपीट भी की गई थी। जिसके बाद पेट्रोल पंप कर्मचारी ने मारपीट और लूटपाट के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि डीएसपी सोमनाथ प्रसाद के दिशा-निर्देश पर यह गिरफ्तारी संभव हो सकी है।

chat bot
आपका साथी