पानी के लिए लोगों का फूटा आक्रोश, उतरे सड़क पर, आगजनी कर किया दो घंटा सड़क जाम

बिहारशरीफ। पिछले दस दिनों से पेयजल की समस्या से जूझ रहे लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। शनिवार की सुबह वार्ड संख्या 25 के सैकड़ों महिला-पुरुष रांची रोड स्थित देवी स्थान के पास जमा हो गए और सड़क को बांस-बल्ले से अवरूद्ध् कर करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर आगजनी की। इस दौरान आक्रोशित लोग नगर निगम प्रशासन व वार्ड पार्षद पर अनदेखी का आरोप लगा रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 11:31 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 11:31 PM (IST)
पानी के लिए लोगों का फूटा आक्रोश, उतरे सड़क पर, आगजनी कर किया दो घंटा सड़क जाम
पानी के लिए लोगों का फूटा आक्रोश, उतरे सड़क पर, आगजनी कर किया दो घंटा सड़क जाम

बिहारशरीफ। पिछले दस दिनों से पेयजल की समस्या से जूझ रहे लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। शनिवार की सुबह वार्ड संख्या 25 के सैकड़ों महिला-पुरुष रांची रोड स्थित देवी स्थान के पास जमा हो गए और सड़क को बांस-बल्ले से अवरूद्ध् कर करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर आगजनी की। इस दौरान आक्रोशित लोग नगर निगम प्रशासन व वार्ड पार्षद पर अनदेखी का आरोप लगा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही लहेरी थानाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव व बीडीओ राजीव रंजन दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उनलोगों ने समझाने की कोशिश की लेकिन वे लोग मानने को तैयार नहीं थे। बाद में नगर निगम के जेई को बुलाया गया और उन्होंने समस्या का समाधान करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। भैसासुर कुमहर टोली की रहने वाली रंजू देवी, बच्ची देवी, उषा देवी, सुनीता देवी, रूबी देवी, संजू देवी, मो. नेजाम खां ने बताया कि कई लोगों ने बताया कि भीषण गर्मी में बिना पानी कैसे लोग रह सकता है। इधर, कई घरों में शादी भी है। ऐसे में पानी नहीं मिलेगी तो कैसे काम चलेगा। उक्त महिलाओं ने कहा कि कई बार वार्ड पार्षद प्रमिला देवी व उसके पति से इस समस्या के निदान के लिए कहा गया लेकिन कुछ नहीं किया गया। दस दिनों से सप्लाई पानी नहीं आने से लोगों की दिनचर्या ही बदल गई है। लोगों ने बताया कि पानी का लेयर भाग जाने से बोरिग भी फेल हो गया है। समस्या का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

महिलाओं ने कहा कि यदि समस्या का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो हमसभी तसला-बाल्टी लेकर सड़क से लेकर समाहरणालय तक प्रदर्शन करने को विवश होंगे। इसकी सारी जवाबदेही नगर निगम व वार्ड पार्षद की होगी।

chat bot
आपका साथी