मनमानी का आरोप लगा लोगों ने अस्थावां सीओ का पुतला जलाया

अस्थावां सीओ की मनमानी के खिलाफ बलवापर के सैकड़ों किसानों के साथ जद यू नेताओं ने मोर्चा खोल दी है। बुधवार को सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और अंचल कार्यालय के समक्ष सीओ का पुतला दहन कर मुर्दाबाद का नारे लगाए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 10:43 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 10:43 PM (IST)
मनमानी का आरोप लगा लोगों ने अस्थावां सीओ का पुतला जलाया
मनमानी का आरोप लगा लोगों ने अस्थावां सीओ का पुतला जलाया

अस्थावां : अस्थावां सीओ की मनमानी के खिलाफ बलवापर के सैकड़ों किसानों ने जद यू नेता के नेतृत्व में मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए और अंचल कार्यालय के समक्ष सीओ का पुतला दहन कर मुर्दाबाद का नारे लगाए। लोग सीओ को हटाने के साथ बिचौलियों को भगाओ के नारे भी लगा रहे थे। पुतला दहन का नेतृत्व जद यू किसान प्रकोष्ठ के महासचिव त्रिनयन कुमार ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सीओ की मनमानी इतनी बढ़ गई है कि वे सरकार को भी गलत जांच रिपोर्ट भेज रहे हैं। कार्यालय पर बिचौलिए हावी हो चुके हैं। बाढ़ 2019 में आई और रिपोर्ट 2017 की सरकार को भेज दी गई। जमीन की रसीद कटवाने, दाखिल-खारिज सहित अन्य कार्यों के लिए कई दिनों तक चक्कर लगाना पड़ता है। उसके बाद भी तारीख पर तारीख मिलता है। कई ऐसे आश्रित हैं, जिनके स्वजन की डूबकर या करंट से मौत हो गई है, वे लोग मुआवजे के लिए आठ माह से चक्कर काट रहे हैं। सीओ को हटाने के लिए भूमि सुधार मंत्री, प्रधान सचिव व जिलाधिकारी को आवेदन दिया गया था लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र ही कार्रवाई नहीं हुई तो किसान उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर ओम प्रकाश रंजन, रवि कुमार, राजेश कुमार, कृष्ण मुरारी प्रसाद, चंद्रमणी कुमार, सोनू कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी