श्री राम मंदिर भूमि पूजन का लाईव प्रसारण देख भावुक हुए धर्म नगराी के लोग

मठ मंदिरों की आध्यात्मिक नगरी राजगीर की फिजा में छाया अयोध्या से राम मंदिर भूमि पूजन का मंत्रोच्चारण। अयोध्या में भूमि पूजन समारोह के विभिन्न न्यूज चैनल पर हो रहे सीधा प्रसारण के मिनट टू मिनट कार्यक्रम को देखने हर घर के लोग सुबह छ बजे से हीं टीवी स्क्रीन पर नजरें गड़ाए अंत तक बैठे रहे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 06:33 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 06:33 PM (IST)
श्री राम मंदिर भूमि पूजन का लाईव प्रसारण देख भावुक हुए धर्म नगराी के लोग
श्री राम मंदिर भूमि पूजन का लाईव प्रसारण देख भावुक हुए धर्म नगराी के लोग

संवाद सहयोगी, राजगीर : मठ मंदिरों की आध्यात्मिक नगरी राजगीर में अयोध्या श्रीराम मंदिर शिलान्यास की लाइव प्रसारण लोग विभिन्न चैनलों से देखते देखे गए। श्रीराम मंदिर शिलान्यास का जब सीधा प्रसारण विभिन्न चैनलों से प्रसारित हो रहा था। उस दौरान सड़कों पर संनाटा पसर गया था। इस दौरान रामायण का प्रसारण का वक्त याद आने लगा था। जब रामायण का प्रसारण होता था तो उस समय भी सड़कों पर संनाटा पसर जाता था। लोग शिलान्यास का मिनट टू मिनट सीधा प्रसारण देखने के लिए सुबह छह बजे से टीवी स्क्रीन पर नजरे गड़ाए रहे। दोपहर 12 बजकर 44 मिनट 8 सेकंड से लेकर 12 बजकर 44 मिनट 40 सेकंड तक लोग टकटकी लगाए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चांदी की ईंट से राम मंदिर का शिलान्यास का ऐतिहासिक ²श्य देख लोग भाव विभोर हो गए। जिसमें रेलवे स्टेशन मोड़ के समीप टीवी स्क्रीन पर इस ऐतिहासिक शिलान्यास का ²श देखकर लोगों की आंखे खुशी से छलक पड़ी। भाजपा नगर अध्यक्ष सह संस्कार सेवा संचालक सह वार्ड पार्षद विकास कुमार ने कहा कि श्रीराम महज एक नाम नहीं, बल्कि भारतीय हिन्दू संस्कृति तथा भारतीय सभ्यता का सार है। अयोध्या राम मंदिर भूमिपूजन हिन्दुस्तान के हिन्दुओं के लिए एतिहासिक पल है। जो 492 साल के हिन्दु शूरवीरों के संघर्ष, बलिदान समर्पण के बाद आज फिर से प्रभु श्रीराम जी की जन्मभूमि पर उनके मंदिर का पूर्ननिर्माण होने जा रहा है। हिन्दुस्तान के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के शासनकाल में संभव हो पाया है।

chat bot
आपका साथी