ससुराल से लौट रहे दामाद की बदमाशों ने पीट-पीटकर की हत्या, शव नदी में फेंका

बिहारशरीफ। रहुई थाना क्षेत्र के वसानपुर गांव में बदमाशों ने ससुराल से लौट रहे दामाद की अपराधियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के पीछे भूमि विवाद कारण बताया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 12:03 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 12:03 AM (IST)
ससुराल से लौट रहे दामाद की बदमाशों ने पीट-पीटकर की हत्या, शव नदी में फेंका
ससुराल से लौट रहे दामाद की बदमाशों ने पीट-पीटकर की हत्या, शव नदी में फेंका

बिहारशरीफ। रहुई थाना क्षेत्र के वसानपुर गांव में बदमाशों ने ससुराल से लौट रहे दामाद व डीजे संचालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया। गुरुवार की सुबह टहलने के लिए निकले ग्रामीणों की नजर नदी में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। शव के हाथ-पैर बंधे थे। शव की पहचान थाना क्षेत्र के पेशौर गांव निवासी जगदीश प्रसाद के 28 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। स्वजन ने बताया कि युवक अपने ससुराल पेशौर गया था। हाल ही में एक संतान पैदा हुई थी। उसी को देखने वह मौसी के साथ बाइक से ससुराल गया था। मौसी को ससुराल पहुंचाने के बाद वह बुधवार की रात अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान बदमाशों ने उसे रोक कर पहले उसकी बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के हाथ पैर बांधकर नदी में फेंक दिया। ग्रामीण जमीन विवाद में घटना को अंजाम देने की बात कह रहे है। डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि फिलहाल घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया गया है। 4 से 5 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच में जुट गई है। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।

--------------------

2014 में हुई थी शादी

ग्रामीणों ने बताया कि सुजीत की शादी 2014 में कविता देवी के साथ हुई थी। पहले से एक बच्चा है जिसकी उम्र लगभग 4 साल है। हाल में ही एक संतान की उत्पत्ति हुई थी जिसे देखने वह मौसी के साथ ससुराल गया था। संतान का मुंह देख वह घर लौट रहा था तभी बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

-----------------------

पति की दीर्घायु के लिए पूजा की तैयारी, तभी आई मौत की खबर

मृतक की मौसी ने बताया कि वट सावित्री पूजा को लेकर सुजीत काफी उत्साहित था। ससुराल जाने से पहले सुजीत ने कहा था कि मौसी के साथ जाकर पूजा के लिए सामान खरीदी है। उसे दे देंगे और मौसी को कुछ दिन बच्चे के पास रहने को कहा था। समान देने के कुछ घंटे बाद सुजीत ससुराल से अपने घर जाने के लिए अकेले ही बाइक से निकल गया। इसी बीच सुबह में उसके शव मिलने की सूचना मिली।

chat bot
आपका साथी