नवविवाहिता की हत्या, दहेज लोभी पति गिरफ्तार, सास-ननद फरार

चंडी शादी के महज डेढ़ साल बाद ही बांझ का आरोप लगाकर एक नवविवाहिता बदौरा निवासी रवि रंजन के 21 वर्षीय पत्नी दिपा भारती को प्रताड़ति कर मार देने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मृतक के पिता चेरो थाना अंतगर्त सेवदह निवासी दिलीप सिंह ने थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 10:13 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:10 AM (IST)
नवविवाहिता की हत्या, दहेज लोभी पति गिरफ्तार, सास-ननद फरार
नवविवाहिता की हत्या, दहेज लोभी पति गिरफ्तार, सास-ननद फरार

संवाद सूत्र, चंडी : शादी के महज डेढ़ साल में ही नवविवाहिता पर बांझ होने का आरोप लगाकर प्रताड़ित करने तथा हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक नवविवाहिता थाना क्षेत्र के बदौरा निवासी रवि रंजन की 21 वर्षीय पत्नी दीपा भारती बताई जाती है। इस संबंध में मृतका चेरो थाना क्षेत्र सेवदह निवासी पिता दिलीप सिंह ससुराल पक्ष के पति सहित तीन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राज्ञिमिकी दर्ज कराइ्र है। गों के खिलाफ मृतक के पिता चेरो थाना अंतगर्त सेवदह निवासी दिलीप सिंह ने थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इधर मामले की प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए पति रविरंजन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में अन्य आरोपी मृतका की सास व ननद फरार हो गए हैं। घटना के संबंध में मृतक के पिता दिलीप सिंह ने बताया कि वे अपनी पुत्री की शादी चंडी थाना क्षेत्र के बदौरा निवासी रमेश सिंह के पुत्र रवि रंजन से पिछले 15 दिसंबर 2018 में धूमधाम से किए थे। बेटी को ससुराल में कुछ महीने ही हुए थे कि दहेज के लिए सास व ननद तथा पति तीनों प्रताड़ित करना शुरू कर दिए थे। वहीं वे लोग साजिशन बांझ होने का ताना देते रहते थे। वे लोग बार-बार बेटी को धमकी देते थे कि तुम बांझ हो उनको मार डालेंगे। अपने बेटे की शादी दूसरी जगह कर देंगे। उन लोग ने अपने कहे बात को सही ठहराते हुए 10 अगस्त की रात को मार डाले। इस घटना के संबंध में बेटी की ननद ने दूरभाष पर बताया की आप की बेटी फांसी लगा ली है। उन्होने आरोप लगाया कि उनके बेटी को मार कर उसको फांसी पर लटका दिया गया था। ताकि हत्या का आरोप सिद्ध न हो सके। थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि लड़की के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उन्होने पति सहित तीन लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना के जानकारी मिलते ही मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। शेष फरार आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए उसके छिपने वाले ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी