हिलसा जेल के बंदियों को दी गई उनके अधिकारों की कानूनी जानकारी

मंगलवार को हिलसा उप कारागार में बंदियों को उनके अधिकार एवं कर्तव्य से संबंधित अधिकारों के साथ-साथ अन्य अधिकारों के प्राप्त करने के लिए प्रदत कानूनों के बारे में जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला सत्र न्यायाधीश डा रमेश चंद्र द्विवेदी एवं सचिव मंजूर आलम तथा अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष जय किशोर दुबे एवं सचिव पुनीत कुमार तिवारी के निर्देश के आलोक में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर हिलसा जेल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 10:44 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 10:44 PM (IST)
हिलसा जेल के बंदियों को दी गई उनके अधिकारों की कानूनी जानकारी
हिलसा जेल के बंदियों को दी गई उनके अधिकारों की कानूनी जानकारी

संवाद सहयोगी, हिलसा (नालंदा) : मंगलवार को हिलसा उप कारागार में बंदियों को उनके अधिकार एवं कर्तव्य से संबंधित अधिकारों के साथ-साथ अन्य अधिकारों के प्राप्त करने के लिए प्रदत कानूनों के बारे में जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला सत्र न्यायाधीश डा रमेश चंद्र द्विवेदी एवं सचिव मंजूर आलम तथा अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष जय किशोर दुबे एवं सचिव पुनीत कुमार तिवारी के निर्देश के आलोक में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर हिलसा जेल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जेल अधीक्षक की अवस्था में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर को जेल विजिट लायर सह पैनल अधिवक्ता संजय कुमार सिंह ने कैदियों को कानूनी जानकारी से अवगत कराया। जिसमें कैदियों को कौन-कौन से कानूनी अधिकार प्राप्त हैं। उनके किन किन अधिकारों को सीमित किया गया है। बंदियों को अपने अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में सूचना पाने का अधिकार, वस्त्र, भोजन, मुफ्त कानूनी सहायता, वोट डालने का अधिकार, चुनाव लड़ने का अधिकार, वेतन मजदूरी पानी का‌र्ड्स के लिए न्यूनतम मजदूरी का अधिकार अधिनियम, पत्र व्यवहार का अधिकार एवं अन्य अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। विधिक जागरूकता शिविर का सफल संचालन पारा विधिक स्वयंसेवक विनेश यादव द्वारा किया गया।

सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के हेल्थ कार्ड बने, मुफ्त होगा इलाज

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ: उच्च माध्यमिक विद्यालय साठोपुर में छात्र व छात्राओं के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत राष्ट्रीय हेल्थ कार्ड बनाए गए। इस कार्ड के आधार पर 6 वर्ष से लेकर 18 वर्ष की आयु के बच्चों को आंख, नाक, कान, हृदय रोग व सांस फूलने या अन्य कोई भी परेशानी होने पर सदर अस्पताल में नि:शुल्क इलाज कराया जाएगा। यह जानकारी विद्यालय के प्राचार्य अरविद कुमार, शिक्षक अजय कुमार व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से आए प्रतिनिधि ने दी। मौके पर आयुष चिकित्सक डाक्टर सौरभ कुमार सिन्हा व एएनएम रेणु कुमारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी