नालंदा में डकैती का विरोध करने पर खटाल संचालक की पीट कर हत्या

थाना क्षेत्र में इन दिनों लगातार हो रही लूटपाट की घटनाओं से लोग जहां पुलिस के लिए सर दिर्द बन गया है वहीं आम लोग पूरी तरह से सहमें हुए हैं। ताजा मामला अस्थावां गांव की है जहां शुक्रवार की रात बदमाशों ने गाय-भैंस के खटाल संचालक की हत्या कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 09:50 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 09:50 PM (IST)
नालंदा में डकैती का विरोध करने पर खटाल संचालक की पीट कर हत्या
नालंदा में डकैती का विरोध करने पर खटाल संचालक की पीट कर हत्या

संवाद सूत्र, अस्थावां : थाना क्षेत्र में इन दिनों लगातार हो रही लूटपाट की घटनाओं से लोग जहां पुलिस के लिए सर दिर्द बन गया है वहीं आम लोग पूरी तरह से सहमें हुए हैं। ताजा मामला अस्थावां गांव की है जहां शुक्रवार की रात बदमाशों ने गाय-भैंस के खटाल संचालक की हत्या कर दी है। घटना के बारे में बताया जाता है कि बस्तीपर मोहल्ले में बीती रात इंजीनियर साकिब हुसैन अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान कुछ लुटेरे घर में घुसकर लूटपाट करना शुरू कर दिया। लूटपाट का जब साकिब हुसैन ने विरोध किया तो लुटेरे ने हाथ-पैर बांध पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक की गोली मारकर हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही अस्थावां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना की जांच को लेकर डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया गया है ताकि इस घटना की गुत्थी सुलझ सकें।

डीएसपी शिब्ली नोमानी ने बताया कि फिलहाल हत्या किस कारण हुई है अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। खटाल संचालक अकेले घर पर रहता था। पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

ट्रैक्टर से कुचल कर बालक की मौत, नशे में धुत था चालक

संवाद सूत्र, थरथरी (नालन्दा)। शनिवार शाम स्थानीय पुरन्दर पुर निवासी बृजेश कुमार राउत के दो वर्षीय पुत्र आरुष कुमार की मौत ट्रैक्टर से कुचल कर हो गई। वह इकलौता संतान था। बच्चा घर के पास निर्माणाधीन चबूतरे पर खेल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर से चबूतरे के लिए मिट्टी भराई करने के बाद चालक शराब पीने चला गया था। वापस आया तो लाउडस्पीकर बजा कर तेजी से ट्रैक्टर पीछे लेकर चबूतरे पर चढ़ा दिया। पास में रहे लोगों ने शोर मचाया लेकिन नशे में धुत चालक लाउडस्पीकर की आवाज की वजह से कुछ नहीं सुन सका। वह बच्चे को कुचलता हुआ ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। देर शाम थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच शव बरामद किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी चालक एवं ट्रैक्टर की पहचान कर ली गई है। बृजेश कुमार राउत की शादी दो साल पहले हुई है।

chat bot
आपका साथी