नालंदा में अवैध रूप से संचालित दो ईंट चिमनी भट्टा सील

बिहारशरीफ। राजगीर पुलिस इन दिनों सुपर कार्प की भूमिका में अनेक मामलों में सफलतापूर्वक अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने में जुटी है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में राजगीर पुलिस काफी सक्रिय है। सोमवार को राजगीर पुलिस के नाम रहा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 11:22 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 11:22 PM (IST)
नालंदा में अवैध रूप से संचालित दो ईंट चिमनी भट्टा सील
नालंदा में अवैध रूप से संचालित दो ईंट चिमनी भट्टा सील

बिहारशरीफ। राजगीर पुलिस इन दिनों सुपर कार्प की भूमिका में अनेक मामलों में सफलतापूर्वक अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने में जुटी है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में राजगीर पुलिस काफी सक्रिय है। सोमवार को राजगीर पुलिस के नाम रहा।

जिसमें चार विभिन्न मामलों में अवैध ढंग से बालू लोडेड एक ट्रक को जब्त करने से लेकर अवैध रूप से संचालित दो ईंट भट्ठे को सील कर अन्य मामलों में कानूनी कार्रवाई की है। इस बाबत थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह कुंड क्षेत्र से बालू ओवरलोडेड ट्रक को जब्त किया गया। जांच में चालान नहीं मिला। ट्रक में बालू ओवरलोड था। इस दौरान ट्रक जब्त कर चालक संतोष एवं ट्रक मालिक आयुष भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि गया जिले के नदी के बालू घाट से ट्रक में बालू लादा गया था। उन्होंने बताया कि थानाक्षेत्र में संचालित दो अवैध ईंट भट्ठों पर खनन विभाग ने प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें पुलिस बक्सु स्थित मिर्जापुर के गोपाल ईंट उद्योग के भट्ठा मालिक अर्जुन सिंह एवं वेलौर स्थित राधे ईट उधोग भट्ठे को सील कर मालिक संजय सिंह के विरुद्ध गिरफ्तारी हेतु छापेमारी कर रही है। जबकि थानाक्षेत्र के पिलखी गांव के निवासी राजपाल कुमार के घर में पुलिस ने छापेमारी की तो यहां से 6 ऑफिसर च्वाइस की बोतल बरामद हुई। पुलिस ने शराब बरामदगी स्थल रहे घर को सील कर दिया। इस क्रम में एक शराबी को भी हिरासत में लिया गया। नालन्दा जिला के काकेल गांव का निवासी पिटू कुमार है जो शराब के नशे में था। जिसे जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि थानाक्षेत्र में अपराध और अपराधियों के लिए जगह नहीं है। पुलिस अपना काम कर रही है।

chat bot
आपका साथी