नालंदा में लोकायन नदी के जलस्तर में हुई अप्रत्याशित वृद्धि से सैकड़ों कच्चा मकान ध्वस्त

बिहारशरीफ। लोकायन नदी के जलस्तर में हुई अप्रत्याशित वृद्धि के कारण चिकसौरा थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीणों का कच्चा मकान ध्वस्त हो गया। ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 4 दिन पूर्व आई बाढ़ की विभीषिका के कारण कोरावा पंचायत के मुरलीगढ गांव निवासी दिनेश मोची लंदन ठाकुर फुलवरिया गांव निवासी हरदेव रविदास उदय रविदास सविता देवी समेत दर्जनों लोगों का कच्चा मकान गिर कर ध्वस्त हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 12:06 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 12:06 AM (IST)
नालंदा में लोकायन नदी के जलस्तर में हुई अप्रत्याशित वृद्धि से सैकड़ों कच्चा मकान ध्वस्त
नालंदा में लोकायन नदी के जलस्तर में हुई अप्रत्याशित वृद्धि से सैकड़ों कच्चा मकान ध्वस्त

बिहारशरीफ। लोकायन नदी के जलस्तर में हुई अप्रत्याशित वृद्धि के कारण चिकसौरा थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीणों का कच्चा मकान ध्वस्त हो गया। ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 4 दिन पूर्व आई बाढ़ की विभीषिका के कारण कोरावा पंचायत के मुरलीगढ गांव निवासी दिनेश मोची, लंदन ठाकुर, फुलवरिया गांव निवासी हरदेव रविदास, उदय रविदास, सविता देवी समेत दर्जनों लोगों का कच्चा मकान गिर कर ध्वस्त हो गया है। इन लोगों के घरों में 2 दिनों से चूल्हा तक नहीं जला है। लोग दाने-दाने को मोहताज हैं। कोरांव पंचायत के मुखिया जितेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा कुछ पालीथिन चादर की व्यवस्था की गई थी जिसे लोगों के बीच बांटा गया है। मुखिया ने कहा कि इसके अलावा बाढ़ पीड़ितों के बीच न तो सूखा राशन और न ही मवेशियों के लिए चारा वितरित की गई है। उन्होंने बताया कि धूरी विगहा, छियासठ विगहा, पार अहरा पर, फूलवरिया, मुरलीगढ समेत कई गांवों के लोगों की लगभग 400 कच्चा घर ध्वस्त हो गया है। 400 लोगों की सूची बनाई गई है जिसे अनुमंडलाधिकारी को सौंपा जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी से बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखा राशन, मवेशियों के लिए चारा तथा ध्वस्त घरों को फिर से निर्माण करारे की मांग की है। इसी तरह चिकसौरा पंचायत के मुखिया अनुज कुमार ने कहा कि उनके पंचायत के 60 लोगों की सूची बनाई गई है जिनका कच्चा मकान गिर गया है। इस सूची को अनुमंडलाधिकारी को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक किसी भी प्रकार की सहायता बाढ़ पीड़ितों के बीच उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी से लोगों को सूखा राशन तथा मवेशियों के लिए चारा की व्यवस्था किए जाने की मांग की है। मिर्जापुर पंचायत के मुखिया जतन पासवान ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए केवल पॉलीथीन सीट का वितरण किया गया है। लगभग दर्जनों मकान बाढ़ के पानी से ध्वस्त हो चुका है, जिसकी सूची बनाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी