सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रवक्ता ने रोगियों के बीच बांटे फल

लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर क्षेत्र के दर्जनों नौजवान भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ इस्लामपुर के पूर्व विधायक और प्रदेश भाजपा प्रवक्ता श्री राजीव रंजन ने आज इस्लामपुर अस्पताल में पंहुच वहां भर्ती गरीब महिलाओं बच्चों व अन्य रोगियों के बीच फलों का वितरण भी किया. इसके अलावा पूर्व विधायक ने अस्पताल की व्यवस्था का मुआयना करते हुए वहां भर्ती मरीजों से स्थितियों और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 07:21 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 07:21 PM (IST)
सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रवक्ता ने रोगियों के बीच बांटे फल
सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रवक्ता ने रोगियों के बीच बांटे फल

इस्लामपुर : लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को दर्जन भर नौजवान कार्यकर्ताओं व नेताओं साथ इस्लामपुर के पूर्व विधायक और प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने इस्लामपुर पीएचसी में गरीब महिलाओं, बच्चों व अन्य रोगियों के बीच फलों का वितरण किया। पूर्व विधायक ने अस्पताल की व्यवस्था का भी मुआयना किया और भर्ती मरीजों से अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आजाद भारत के स्वरूप को गढ़ने में सरदार पटेल का योगदान कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। गरीबों के कल्याण और देश के उत्थान के लिए हम सब कार्य करें, यही उनके उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अस्पताल की व्यवस्था को संतोषजनक बताते हुए उन्होंने इसमें थोड़ा और सुधार किए जाने की जरूरत पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि नि:सहाय रोगियों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य का काम नहीं है। श्री रंजन ने उपस्थित लोगों को आयुष्मान भारत के बारे में भी जानकारी दी। आजाद भारत के इतिहास में आयुष्मान भारत से बड़ी क्रांतिकारी योजना कोई नहीं हो सकती, जिसके तहत तकरीबन 50 करोड़ लोगों को भारत सरकार द्वारा सालाना 5 लाख तक की नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं ले सकते हैं।

इस मौके पर इस्लामपुर मंडल अध्यक्ष, सौरभ जैन, खोदागंज मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, महिला मोर्चा अध्यक्ष कंचन कुमारी, वरिष्ठ भाजपा नेता विनय सिंह, इस्लामपुर ग्रामीण के पूर्व मंडल अध्यक्ष मंटू कुमार समेत दर्जनों भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

chat bot
आपका साथी