लोकतंत्र की फिटनेस के लिए श्रमकल्याण केन्द्र के मैदान से फ्रीडम रन

बिहारशरीफ। इंडिया तभी फिट रहेगा जब हम स्वस्थ रहेंगे हमारा लोकतंत्र स्वस्थ रहेगा। इसी उद्देश्य को लेकर शनिवार की सुबह श्रम कल्याण केन्द्र के मैंदान से फिट इंडिया फ्रीडम रन की शुरूआत की गई। उप विकास आयुक्त राकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इस मार्च को रवाना किया। फिर भी खुद भी मार्च में शामिल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:09 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:09 AM (IST)
लोकतंत्र की फिटनेस के लिए श्रमकल्याण केन्द्र के मैदान से फ्रीडम रन
लोकतंत्र की फिटनेस के लिए श्रमकल्याण केन्द्र के मैदान से फ्रीडम रन

बिहारशरीफ। इंडिया तभी फिट रहेगा जब हम स्वस्थ रहेंगे, हमारा लोकतंत्र स्वस्थ रहेगा। इसी उद्देश्य को लेकर शनिवार की सुबह श्रम कल्याण केन्द्र के मैंदान से फिट इंडिया, फ्रीडम रन की शुरूआत की गई। उप विकास आयुक्त राकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इस मार्च को रवाना किया। फिर भी खुद भी मार्च में शामिल हो गए। उनके साथ स्वस्थ लोकतंत्र की कामना के साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों ने दौड़ लगाई। दौड़ में शामिल लोग मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करते रहे। लोगों ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र व बेहतर प्रत्याशी के चयन के लिए मतदान बेहद जरूरी है। हर काम छोड़कर लोग मतदान करें। यह मार्च श्रम कल्याण मैदान से इतवारी बाजार होते हुए समाहरणालय परिसर पहुंचा, जहां लोगों ने एक सुर में मतदान की उपयोगिता से जुड़े नारे लगाए। इस मार्च के आगे-आगे स्वीप कोषांग का मतदाता जागरूकता रथ चल रहा था। जिसमें बज रहे प्रेरक गाने लोगों को सहज आकर्षित कर रहे थे। इस मार्च में विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ी तथा छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस फ्रीडम रन में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी