जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी, मौके से हथियार व गोली बरामद

स्थानीय थाना क्षेत्र के दबौल गांव में शुक्रवार की देर शाम जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो दो गुट के लोग हथियार फेंक फरार हो गए। पास में झाड़ी से एक देसी रायफल एक देसी कट्टा पांच खोखा और एक जिदा कारतूस बरामद किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 10:58 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 10:58 PM (IST)
जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी, मौके से हथियार व गोली बरामद
जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी, मौके से हथियार व गोली बरामद

संवाद सहयोगी, हिलसा (नालंदा) : स्थानीय थाना क्षेत्र के दबौल गांव में शुक्रवार की देर शाम जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो दो गुट के लोग हथियार फेंक फरार हो गए। पास में झाड़ी से एक देसी रायफल, एक देसी कट्टा, पांच खोखा और एक जिदा कारतूस बरामद किया गया।

थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार शरण ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दबौल के अजय सिंह एवं अशोक सिंह के बीच गोलीबारी की सूचना मिली थी। वे खुद दरोगा सुनील राजवंशी, जमादार पलटू पासवान एवं दर्जनों सशस्त्र बल को लेकर मौके पर पहुंचे। गोलीबारी करने वाले तो नहीं मिले परंतु पास की झाड़ी से हथियार व कारतूस मिले हैं। इस मामले में दोनों गुटों ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। रायफल व देसी कट्टा किस गुट का है, पता लगाया जा रहा है। शादी में ताबड़तोड़ हर्ष फायरिग का वीडियो वायरल

संवाद सूत्र, नूरसराय : थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में शादी समारोह

में हुई ताबड़तोड़ हर्ष फायरिग का वीडियो सात दिनों के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना 19 नवंबर की है। जानकारी के अनुसार अशोक रविदास की पुत्री की शादी में कुछ लोग ताबड़तोड़ फायरिग कर रहे हैं। हर्ष फायरिग का किसी ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि फायरिग कर रहा व्यक्ति मिथिलेश रविदास है। हालांकि दैनिक जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। अगर वीडियो में सत्यता पाई जाती है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी