तीन भाग में बंटे वेणु वन की फिनिशिग जारी

बिहारशरीफ। वेणुवन विहार के जीर्णोद्धार और विस्तारीकरण के बाद इसका लुक निखर गया है। अब कुछ आकृतियों को फिनीशिग देने का काम बाकी है। लाकडाउन के कारण काम प्रभावित रहा। लेकिन नालंदा वन प्रमंडल के अधिकारी व कर्मचारी बीते एक साल से कोविड 19 प्रोटोकॉल के अनुसार काम में जुटे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 11:09 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 11:09 PM (IST)
तीन भाग में बंटे वेणु वन की फिनिशिग जारी
तीन भाग में बंटे वेणु वन की फिनिशिग जारी

बिहारशरीफ। वेणुवन विहार के जीर्णोद्धार और विस्तारीकरण के बाद इसका लुक निखर गया है। अब कुछ आकृतियों को फिनीशिग देने का काम बाकी है। लाकडाउन के कारण काम प्रभावित रहा। लेकिन, नालंदा वन प्रमंडल के अधिकारी व कर्मचारी बीते एक साल से कोविड 19 प्रोटोकॉल के अनुसार काम में जुटे हैं। वेणुवन विहार तीन भाग में है। तीनों ही भाग का स्वरूप अलग-अलग रखा गया है। सरोवर वाले पहले भाग को पुराने स्वरूप में ही सुंदर व व्यवस्थित किया गया है। इसमें बागवानी वाले क्षेत्र में रैंप निर्माण का काम आखिरी चरण में है। अब अनलाक का इंतजार है, ताकि पर्यटक वेणु वन की नैसर्गिकता का अनुभव कर सकें। गार्डेन ऑफ व्हील को गार्डेन ऑफ स्टैच्यू से जोड़ने वाले फुट ओवरब्रिज का तो अहसास ही निराला है।

..............

कुलपति आवास को तोड़ गार्डेन आफ व्हील का हिस्सा बनाया

पार्ट टू में गार्डेन ऑफ व्हील है। इस गार्डेन में एक और जमीन के टुकड़े को शामिल किया गया है। इस पर नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति का आवास था। आवास को ध्वस्त कर पूरे परिसर को गार्डेन आफ व्हील में शामिल किया गया है। इस पर क्या संरचना बनाई जाएगी, उसके इंफ्रास्ट्रक्चर और नक्शे पर काम चल रहा है।

------------------------

आर्किटेक्ट के कोरोना संक्रमित होने से अधर में लटका काम

पार्ट थ्री में गार्डेन ऑफ स्टेच्यू है। इसमें टेराकोटा गार्डेन बनाया जाना है, जिसकी सारी तैयारियां पूरी है। मगर, ऐन वक्त पर आर्किटेक्ट इंजीनियर कोरोना संक्रमित हो गए। अभी वे होम आइसोलेशन में हैं, जिससे सारा मामला ठंडे बस्ते में चला गया है। इस बाबत विशेष प्रक्षेत्र राजगीर के वनक्षेत्र पदाधिकारी एसके शर्मा ने बताया कि आर्किटेक्ट इंजीनियर एलके उपाध्याय के कोरोना संक्रमित हो जाने से फिनिशिग का काम अटका पड़ा है। जबकि, सभी संसाधन, उपस्कर के साथ कर्मचारी तथा मजदूर मौजूद हैं। आर्किटेक्ट के स्वस्थ होने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही वेणुवन विहार पार्क के शेष काम के साथ फिनिशिग का काम शुरू किया जा सकेगा।

chat bot
आपका साथी