मोरारी बापू की राम कथा से गुंजयमान होगा विरायतन

नालंदा। आप मुझे नौ दिन दीजिए, मैं आपको नया जीवन दूंगी। राम कथा के माध्यम से अपने जीवन को नय

By Edited By: Publish:Tue, 08 Mar 2016 08:16 PM (IST) Updated:Tue, 08 Mar 2016 08:16 PM (IST)
मोरारी बापू की राम कथा से गुंजयमान होगा विरायतन

नालंदा। आप मुझे नौ दिन दीजिए, मैं आपको नया जीवन दूंगी। राम कथा के माध्यम से अपने जीवन को नया दिशा देने के लिए नौ दिनों तक वीरायतन प्रांगण स्थित रामबाग में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। उक्त जानकारी वीरायतन की संस्थापिका आचार्य श्री चंदना जी महाराज ने मंगलवार को दूरभाष के माध्यम से संवाददाताओं को दी। उन्होंने कहा कि विश्व शांति व जनकल्याण को लेकर वीरायतन द्वारा सेवा, शिक्षा, साधना के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। उसी क्रम में बिहारवासियों के अध्यात्मिक एवं सामाजिक विकास हेतू तीर्थंकर महावीर की साधना भूमि विरायतन के रामबाग में नौ दिवसीय रामकथा का वाचन विश्व प्रसिद्ध रामकथा वाचक श्री मोरारी बापू करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि रामकथा का उद्घाटन 19 मार्च को अपराह्न 3.45 बजे होगा। तत्पश्चात 20 मार्च से लगातार 27 मार्च तक प्रत्येक सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि राम कथा के भव्य आयोजन में महाप्रसाद की भी व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि इसके लिए 70 हजार वर्गफीट का भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। महाप्रसाद प्रीति भोज के लिए भोजन पंडाल की व्यवस्था इंडो ओके होटल के समीप की जा रही है। जहां एक साथ दस हजार श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण कर सकते हैं, वहीं रामकथा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के तहत वीरायतन द्वारा राजगीर रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड कथा स्थल तक लाने व ले जाने के लिए निश्शुल्क वाहन की व्यवस्था होगी। आचार्य श्री चंदना जी ने बताया कि वीरायतन लगातार 45 वर्षों से जनहित के तहत अपने कार्य में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि धार्मिक नगरी राजगीर में राम कथा का आयोजन एक सुखद संयोग है। जिसका लाभ सूबे के कोने-कोने से लगभग बीस हजार से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इस मौके पर साधवी संप्रज्ञा जी, विरायतन के प्रबंधक अंजनी कुमार एवं चिराग दोशी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी