अस्पताल चौराहे से हटाया गया कब्जा, जाम से मिलेगी राहत

शहर को स्मार्ट बनाने के लिए जो रूपरेखा खींची गई थी वह अब धरातल पर दिखने लगी है। स्मार्ट बनते इस शहर की सबसे बड़ी समस्या जाम है। जाम से शहर को निजात दिलाने की तमाम कोशिशें की जा रही हैं। नए नगर आयुक्त तरनजोत सिंह इसकी खुद मानीटरिग कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 11:33 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 11:33 PM (IST)
अस्पताल चौराहे से हटाया गया कब्जा, जाम से मिलेगी राहत
अस्पताल चौराहे से हटाया गया कब्जा, जाम से मिलेगी राहत

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ: शहर को स्मार्ट बनाने के लिए जो रूपरेखा खींची गई थी, वह अब धरातल पर दिखने लगी है। स्मार्ट बनते इस शहर की सबसे बड़ी समस्या जाम है। जाम से शहर को निजात दिलाने की तमाम कोशिशें की जा रही हैं। नए नगर आयुक्त तरनजोत सिंह इसकी खुद मानीटरिग कर रहे हैं। अभियान में यातायात डीएसपी अरुण कुमार, नगर निगम तथा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारी तथा कई थानाध्यक्ष शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण को बलपूर्वक हटाया गया।

----------------

शहर में कई स्थानों पर ट्रैफिक लाइटें भी लगाई जा रहीं हैं। इसको लेकर ही गुरुवार को अस्पताल चौराहे से अतिक्रमण हटाया गया। ट्रैफिक लाइट लग जाने से यातायात व्यवस्था में काफी सुधार होगी। जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी। डीएसपी यातायात अरुण कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैफिक लाइट व्यवस्था की शुरुआत अस्पताल चौक से की जा रही है। लाइट लगाए जाने वाले स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों ने छोटी-छोटी झोपड़ीनुमा दुकानें बना रखी गई थीं। दुकानों को हटाया जाना आवश्यक था। अंबेर चौक, भरावपर, सोहसराय समेत कई जगहों पर ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएंगी। वहां भी अतिक्रमण पाया गया तो उसे बलपूर्वक हटाया जाएगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों या सिग्नल तोड़ने वाले चालकों से जुर्माना वसूला जाएगा।

अगले सप्ताह से शुरू होगा एकंगरसराय में जमीन सर्वे का काम संवाद सूत्र, एकंगरसराय : एकंगर सराय प्रखंड की 16 पंचायतों में अगले हफ्ते से जमीन सर्वे का काम प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए अधिकारी व कर्मियों की नियुक्ति कर दी गई है। प्रतिनियुक्त एएसओ अनुराग कुमार व संतोष कुमार ने गुरुवार को सीओ महेंद्र प्रसाद गुप्ता से मिलकर एकंगर सराय के सभी मौजा के बारे में विस्तृत जानकारी ली। सर्वे के लिए आवश्यक कागजात उपलब्ध कराने की मांग की है। सीओ ने बताया कि एकंगरसराय नगर पंचायत में शामिल दो पंचायत एकंगरसराय व दनियावां पेंदापुर के सभी मौजा को छोड़कर प्रखंड की सभी 16 पंचायतों में सर्वे का कार्य अगले हफ्ते से प्रारंभ होगा।

chat bot
आपका साथी