6 अप्रैल को होगा जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव

बिहारशरीफ। जिला अधिवक्ता संघ के मुख्य हाल में गुरुवार को अध्यक्ष प्रभात कुमार रूखैयार एवं सचिव दिने

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 07:51 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 07:51 PM (IST)
6 अप्रैल को होगा जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव
6 अप्रैल को होगा जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव

बिहारशरीफ। जिला अधिवक्ता संघ के मुख्य हाल में गुरुवार को अध्यक्ष प्रभात कुमार रूखैयार एवं सचिव दिनेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सदस्यों की उपस्थिति में संघ का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। वर्तमान कार्यकारिणी ने अपना कार्यकाल पूरा करते हुए संघ का अंतिम वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस मौके पर संघ के सचिव ने कहा कि घाटे में चल रहे संघ का कार्यभार ग्रहण करते हुए आर्थिक रूप से सु²ढ़ बनाया है। कहा कि आज संघ आर्थिक मामले में आत्मनिर्भर है। बैठक में कई अन्य मामलों पर भी विचार किया गया। जिसमें प्रमुख गंभीर रूप से बीमार अधिवक्ताओं को गठित कमिटी द्वारा सत्यापित करने के बाद मरनोपरांत मिलने वाले दो लाख रूपये में से एक लाख रूपये इलाज के लिए आवेदन पर दिए जाने की बात कही गई। वहीं बैठक में संघ के चुनाव की घोषणा भी की गई जिसकी तिथि 6 अप्रैल निश्चित की गई। सदस्यों के समर्थन से चुनाव कमिटी का गठन किया गया। जिसके चुनाव अधिकारी सुभाष चन्द्र तिवारी, सहायक चुनाव अधिकारी अनिल कुमार ¨सह व अन्य तीन सदस्य कामेश प्रसाद, यादवेश नारायण व्यास, लक्ष्मण ¨सह का चयन किया गया। सचिव ने संघ के आर्थिक उपस्कर, संरचना, व्यवस्था के मामले में सु²ढ़ता प्रदान करने में सहयोग के लिए कार्यकारिणी सदस्यों विशेषकर उमेश कुमार निराला, संजय आचार्या, मिथिलेश ¨सह, मनोज ¨सह, मुजफ्फर जमाल सहित संघ सदस्यों का अभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ में कुछ त्रुटियों, मानव जनित भूल तथा कमियों के लिए क्षमा करने की भी प्रार्थना की। अजय वर्मा व डा. अरूण ने कुछ मुद्दों पर विरोध भी जताया परन्तु सदस्यों ने तरजीह नहीं दी। कार्यक्रम में किशोरी प्रसाद, शैलेन्द्र कुमार, संजय कुमार, सुबोध प्रसाद, अनिल क्रांति, कल्याण, मो. इजाज, नसीमूल हक, मनोज ¨सह, हरेन्द्र पासवान, विनय कुमार, सुनील कुमार, गया प्रसाद, सुधीर कुमार, अशोक कुमार ¨सह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी