डीएम ने बेन अंचल कार्यालय की अराजक स्थिति की जांच का दिया भरोसा

बेन प्रखंड अंचलाधिकारी के खिलाफ पंचायत के सभी मुखिया जिला परिषद सदस्य व प्रमुख ने मोर्चा खोल दिया है। सीओ पर भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त होने का गंभीर आरोप लगाया है। उनपर दलालों और बिचौलियों के माध्यम से अवैध राशि वसूलने का भी आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर सोमवार को बेन प्रखंड के सभी पंचायत के मुखिया प्रमुख एवं जिला परिषद सदस्य ने डीएम से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 11:07 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:25 AM (IST)
डीएम ने बेन अंचल कार्यालय की अराजक स्थिति की जांच का दिया भरोसा
डीएम ने बेन अंचल कार्यालय की अराजक स्थिति की जांच का दिया भरोसा

बेन : बेन प्रखंड अंचलाधिकारी के खिलाफ पंचायत के सभी मुखिया, जिला परिषद सदस्य व प्रमुख ने मोर्चा खोल दिया है। सीओ पर भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त होने का गंभीर आरोप लगाया है। उनपर दलालों और बिचौलियों के माध्यम से अवैध राशि वसूलने का भी आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर सोमवार को बेन प्रखंड के सभी पंचायत के मुखिया, प्रमुख एवं जिला परिषद सदस्य ने डीएम से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिसमें 7 सूत्री मांगें रखी गई हैं। इस संबंध में प्रखंड प्रमुख ने बताया कि बेन अंचल कार्यालय में पंजी दो को अब तक ऑनलाइन नहीं किया गया है। कुछ किसानों का जमाबंदी ऑनलाइन किया गया तो उसमें खाता अंकित नहीं किया गया है। जिससे किसानों को कफी दिक्कत हो रही है। आरोप लगाया कि सीओ के यहां कोटिवार तीन दलाल मौजूद हैं, जो अलग-अलग तरीकों से हर काम के लिए रुपए वसूलते हैं। अंचल में तीन राजस्व कर्मचारी हैं, जिनसे मुलाकात काफी कठिन है। इस गिरोह की लूट में वेन अंचल कार्यालय का पूरा तंत्र लगा हुआ है। जिलाधिकारी ने भी जनप्रतिनिधियों का ज्ञापन लेकर दीपावली तक का वक्त मांगा है और जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

chat bot
आपका साथी