डीएम ने हर दिन दस हजार वैक्सीनेशन का दिया लक्ष्य

बिहारशरीफ। जिला पदाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने कोरोना महामारी के टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में नगर आयुक्त बिहारशरीफ. उप विकास आयुक्त सिविल रार्जन जिला शिक्षा पदाधिकारी जिला कृषि पदाधिकारी एवं सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी जीविका प्रबंधक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित हुए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 11:27 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 11:27 PM (IST)
डीएम ने हर दिन दस हजार वैक्सीनेशन का दिया लक्ष्य
डीएम ने हर दिन दस हजार वैक्सीनेशन का दिया लक्ष्य

बिहारशरीफ। जिला पदाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने कोरोना महामारी के टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में नगर आयुक्त, बिहारशरीफ. उप विकास आयुक्त, सिविल रार्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी एवं सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी, जीविका प्रबंधक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित हुए। डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को कोविड-19 टीकाकरण का महाअभियान की शुरूआत करने का निर्देश दिया। सर्व प्रथम इसके लिए जिला में लगभग 39 हजार उपलब्ध कोविड टीका को स्टॉक आज शाम तक सभी केन्द्रों पर उपयोग में लाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने भविष्य में प्रतिदिन कम से कम 10 हजार टीकाकरण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही आम जन की सुविधा के लिए टीकाकरण केन्द्रों की संख्या बढ़ाने को कहा है। जिला अन्तर्गत टीकाकरण केन्द्रों के अतिरिक्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में टीका एक्सप्रेस अभियान चलाया जा रहा है। सिविल सर्जन को प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के सभी पदाधिकारियों के साथ कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में बैठक आहूत कर समीक्षा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रखंड स्तर पर सभी चिकित्सालयों एवं टीका केन्द्रों की नियमित जांच करने को कहा। शिक्षा विभाग में लगभग 26,223 कर्मियों में से 15,487 कर्मियों का टीकाकरण हो चुका है। जिला शिक्षा पदाधिकारी को शेष कर्मियों को शीघ्र कोविड-19 टीकाकरण करने हेतु संबंधित शिक्षक संघ के साथ बैठक कर कार्य में शीघ्रता लाने को कहा गया। टीकाकरण में वृद्धि लाने हेतु व्यापक स्तर पर इसका प्रचार-प्रसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी व जन वितरण केन्द्रों पर किए जाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने को कहा गया। जिला कृषि पदाधिकारी को सभी लाभुक, किसान एवं उनके स्वजन को टीकाकरण कराने को कहा गया।

chat bot
आपका साथी