अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, चिकित्सकों व कर्मियों में हड़कंप

अस्पताल की बेहतर व्यवस्था के लिए दिये कई निर्देश सोमवार को नालंदा के जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल मे कार्यरत चिकित्सक एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मीयों में हड़केंप मच गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 08:02 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:17 AM (IST)
अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, चिकित्सकों व कर्मियों में हड़कंप
अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, चिकित्सकों व कर्मियों में हड़कंप

हिलसा (नालंदा) : सोमवार को डीएम योगेंद्र सिंह ने  हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित पाए गए। तकरीबन एक घंटे से भी अधिक समय तक अस्पताल में रहे जिलाधिकारी श्री सिंह ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी बात किया और अस्पताल प्रबंधन द्वारा मिलने वाली खानपान समेत अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी लिया। डीएम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, शौचालयों, बाथरूम, ऑपरेशन थिएटर के अलावा आउटडोर में बैठने वाले मरीजों के लिए लगाए गए कुर्सियों एवं दवा वितरण काउंटर का भी विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के उपाधीक्षक को और बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण के दौरान पूरे अस्पताल परिसर में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कई लोग भागकर अपनी-अपनी उपस्थिति बनाते देखे गए। डीएम ने अस्पताल से उपस्थिति पंजी, दवा वितरण पंजी एवं अन्य रजिस्टर अपने साथ लेते गए । जिसे जांच करने के बाद वापस लौटा दिया गया। बताया जाता है कि निरीक्षण के दौरान एक चिकित्सक उपस्थित तो थे लेकिन उपस्थिति पंजी पर अपनी हाजिरी नहीं बनाए थे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उस चिकित्सक से बात भी की। इसके बावजूद उपस्थिति के बाद भी अपनी हाजिरी नहीं बनाने वाले चिकित्सक के चेहरे पर गहरा तनाव देखा गया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ राजकिशोर राजू , डॉ अंजली, डॉ सुधाकर, डॉ वंदना, डॉक्टर पंकज ,स्वास्थ्य प्रबंधक समेत दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।  निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी श्री सिंह के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रय, भूमि सुधार उप समाहर्ता अनिल कुमार सिन्हा समेत कई अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी शामिल थे।           

chat bot
आपका साथी