फलदार पौधरोपण से आच्छादित होना चाहिए जिला : डीएम

प्रखंड के नाहूव पंचायत में शांति जीविका महिला ग्राम संगठन के द्वारा रविवार को एक फलदार पौधरोपण का कार्यक्रम रखा गया। जिसका उदघाटन डीएम योगेन्द्र सिंह ने पौधा रोपण कर किया। उन्होंने संबोधन में कहा कि वर्तमान परि²श्य में फलदार पौधे नजर नहीं आते। जो लगभग विलुप्त होते जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 11:17 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:08 AM (IST)
फलदार पौधरोपण से आच्छादित होना चाहिए जिला : डीएम
फलदार पौधरोपण से आच्छादित होना चाहिए जिला : डीएम

संवाद सहयोगी, राजगीर : प्रखंड के नाहूव पंचायत में शांति जीविका महिला ग्राम संगठन के द्वारा रविवार को एक फलदार पौधरोपण का कार्यक्रम रखा गया। जिसका उद्घाटन डीएम योगेन्द्र सिंह ने पौधारोपण कर किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष में फलदार पौधे नजर नहीं आते हैं। ऐसा लगता है कि यह लगभग विलुप्त होते जा रहा है। आज वही पौधे लोग लगाना पसंद करते हैं जो कि व्यवसायिक ²ष्टिकोण से लाभ पहुंचाता है। फलदार वृक्षों में जामुन, आम, आंवला आदि पेड़ों से जन जीवन को स्वास्थ्य लाभ होता है। उन्होंने कहा कि जिला को भी फलदार पेड़ पौधों से आच्छादित किया जाना चाहिए। फलदार पेड़ से हमें औषधियों के गुण भी हासिल होते हैं। जिससे हमें रोग से लड़ने में प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। वहीं उन्होंने कहा कि जब एक पौधा किसी के हाथों द्वारा लग जाए तो पौधा वृक्ष के रूप में अपने उम्र तक उस व्यक्ति के नाम को अमर रखता है। इसलिए पेड़ पौधों को परिवार के सदस्य का दर्जा देकर उनके साथ स्नेह रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि जीविका ग्राम संगठन के माध्यम से जिले के सभी प्रखंडों में करीब साढ़े पांच लाख फलदार वृक्ष लगाने की योजना है। जिसका शुभारंभ नाहूब पंचायत के शांति जीविका महिला ग्राम संगठन के द्वारा किया गया है। जिसमें संगठन के सभी 234 दीदियों के द्वारा अपने-अपने खेतों में एक एक फलदार वृक्ष लगाया जाएगा। उन्होंने जीविका दीदियों को पौधा वितरण भी किया। इस दौरान नालन्दा डीडीसी, डीएफओ डॉ नेशा मणि, राजगीर एसडीओ संजय कुमार, बीडीओ मिथलेश बिहारी वर्मा, पीओ राकेश कुमार, डीपीएम उमाशंकर भगत, सामाजिक विकास प्रबंधक संतोष कुमार, टीम मैनेजर संजय कुमार, बीपीएम करुणा शंकर, मुखिया सोनी आनंद, उप मुखिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी