आपसी विवाद में हुई गोलीबारी से दहला खानपुर गांव

बिन्द। स्थानीय थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में  बुधवार की रात अचानक हुई गोलीबारी से पूरा गांव दहल गय

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 07:47 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 07:47 PM (IST)
आपसी विवाद में हुई गोलीबारी से दहला खानपुर गांव
आपसी विवाद में हुई गोलीबारी से दहला खानपुर गांव

बिन्द। स्थानीय थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में  बुधवार की रात अचानक हुई गोलीबारी से पूरा गांव दहल गया। हालांकि इस गोलीबारी से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इस बाबत सरयुग यादव ने बताया  कि हमलोग परिवार के साथ घर में  सोए हुए थे तो एकाएक गोली चलने की आवाज आई। बाहर निकलकर देखा तो चुन्नु यादव, कामो यादव और बल्ली यादव चार लोगों के साथ मेरा दीवार तोड़ रहा था और दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोलीबारी कर रहा था। जब हमलोगों ने इसका विरोध किया तो वे लोग गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद वहां से घर में घुसकर किसी तरह से मोबाइल पर थाना को इसकी सूचना दी। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कामो यादव को गिरफ्तार कर लिया। तहकीकात करने पर पता चला कि दोनों आपस में  सहोदर भाई है और किसी आपसी  विवाद में दोनों तरफ से गोलीबारी  किया था। मालूम  हो कि किसी के तरफ से आवेदन नहीं  दिया गया है और बताया कि चुन्नु यादव, कामो यादव, पप्पु यादव और कुछ अज्ञात लोगों  के विरुद्ध मामला दर्ज  कर लिया गया है जो जल्द  ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी