बेन प्रखंड में एक साथ 18 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर प्रखंड कार्यालय एवं थाना को किया गया सील

बेन लॉक डाउन समाप्त होते ही बेन में कोरोना पाँव पसारना शुरू कर दिया । संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ते ही प्रशासन ने प्रखंड कार्यालय व थाना को सील कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 07:10 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 07:10 PM (IST)
बेन प्रखंड में एक साथ 18 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर प्रखंड कार्यालय एवं थाना को किया गया सील
बेन प्रखंड में एक साथ 18 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर प्रखंड कार्यालय एवं थाना को किया गया सील

संवाद सूत्र, बेन : बेन प्रखंड में एक साथ 18 लोगों के पॉजिटिव होने पर एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन के आदेश पर बेन लॉक व बेन थाना को सील कर दिया गया है। सीओ अंजनी कुमार सिन्हा ने बताया कि 30 जून को शिविर लगाकर कुल 202 लोगों का सैम्पल जांच के लिए भेजा गया था। नौ दिन बाद आरएमआरआई से बुधवार की सुबह 18 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। पॉजिटिव आने वालों में बेन पीएचसी के 5 कर्मी, बेन थाना के दो पुलिसकर्मी, कोलुहा गांव के दो, खैरा गांव के 4, बेन बाजार से दो तथा प्रखंड कार्यालय से एक कर्मी शामिल है। एक साथ इतने लोगों के पॉजिटिव होने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। सीओ ने बताया कि बेन के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को फोन पर तमाम कर्मियों का सैम्पल लेकर जांच कराने का अनुरोध किया है। लेकिन अब तक यहां पर कोई जांच टीम नहीं आई है। बेन में इतने लोगों के पॉजिटिव आने के बाद परवलपुर प्रखंड के लोगों में भय व्याप्त हो गया है क्योंकि बेन प्रखंड का आधा हिस्सा परवलपुर में पड़ता है। जांच होने तक सभी कर्मचारियों को घर में ही क्वरंटाइन रहने को कहा गया है। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट आने में 9 दिन बीत गए ऐसे में संक्रमित 18 कर्मियों से कहां-कहां चेन बना होगा इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि इन तमाम कर्मचारियों का जल्द से जल्द जांच होनी चाहिए ताकि समय रहते कोरोना जैसे बीमारी से निजात पाया जा सके। इधर प्रखंड कार्यालय व थाना के सील होने के बाद सभी तरह के कामकाज बंद हो गए हैं। पॉजिटिव आए सभी लोगों को आइसोलेशन सेंटर भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी