प्रधानमंत्री के मन की बात सुनाने खेतों में किसानों के बीच पहुंचे भाजपाई

बिहारशरीफ। भारतीय जनता पार्टी के बिहारशरीफ महानगर उत्तरी के कार्यकर्ता रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात का 73वां प्रसारण सुनने व सुनाने खेतों में काम कर रहे किसानों के बीच पहुंचे। शहर के खासगंज में खेतों के बीच अवस्थित हनुमान मंदिर के निकट सभी मिलकर बैठे। इस दौरान केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के लिखे किसानों के नाम पत्र को किसानों के बीच वितरित किया गया। इस पत्र के माध्यम से केन्द्र सरकार के नए कृषि कानूनों के लाभों को किसानों को बताया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Jan 2021 11:48 PM (IST) Updated:Sun, 31 Jan 2021 11:48 PM (IST)
प्रधानमंत्री के मन की बात सुनाने खेतों में किसानों के बीच पहुंचे भाजपाई
प्रधानमंत्री के मन की बात सुनाने खेतों में किसानों के बीच पहुंचे भाजपाई

बिहारशरीफ। भारतीय जनता पार्टी के बिहारशरीफ महानगर उत्तरी के कार्यकर्ता रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात का 73वां प्रसारण सुनने व सुनाने खेतों में काम कर रहे किसानों के बीच पहुंचे। शहर के खासगंज में खेतों के बीच अवस्थित हनुमान मंदिर के निकट सभी मिलकर बैठे। इस दौरान केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के लिखे किसानों के नाम पत्र को किसानों के बीच वितरित किया गया। इस पत्र के माध्यम से केन्द्र सरकार के नए कृषि कानूनों के लाभों को किसानों को बताया गया है। विपक्षी पार्टियों द्वारा कृषि कानूनों पर फैलाए जा रहे झूठ और भ्रम को दूर करने और सच्चाई को सामने लाने का प्रयास किया गया है। 26 जनवरी को पीएम का देशवासियों के नाम संबोधन का भी जिक्र किया गया, जिसमें उन्होंने लाल किले पर हुए हमले की चर्चा करते हुए कहा था कि तिरंगे का अपमान देखकर देश बहुत दु:खी हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कृषि को आधुनिक बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और अनेक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि हमें आने वाले समय को नई आशा और नवीनता से भरना है। पीएम मोदी ने भारत के सबसे बड़े कोविड टीकाकरण कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह देश की आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। सड़क सुरक्षा के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि व्यक्तिगत और सरकारी स्तर पर सड़क सुरक्षा के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाला यह कार्यक्रम सीधे प्रधानमंत्री और जनता को जोड़ता है। कहा कि मोदी सरकार देश के किसानों की आय बढ़ाना चाहती है। नए कृषि कानूनों को भी इसी क्रम में लाया गया है, जो किसानों के हित में है पर कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियां देश और किसानों को गुमराह करने में लगी है।

chat bot
आपका साथी