भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता बिहारशरीफ (नालंदा) देश कोरोना को मात देने के लिए 100 करोड़ टीकाक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 11:28 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 11:28 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित
भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ (नालंदा): देश कोरोना को मात देने के लिए 100 करोड़ टीकाकरण की उपलब्धि हासिल करने की दहलीज पर खड़ा है। एक दो दिन में ही 100 करोड़ के लक्ष्य को हासिल कर लेने का अनुमान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे देश में इस महान उपलब्धि दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कोरोना वारियर्स टीकाकरण में लगे स्वास्थ्यकर्मियों को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मानित किया जाना है। भाजपा महानगर उत्तरी के कार्यकर्ताओं द्वारा आज इसी क्रम में शहर के आई एमए हाल स्थित टीकाकरण केंद्र पर पहुंच कर स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अमरेश कुमार के नेतृत्व में टीकाकरण केंद्र पर उपस्थित सभी स्वास्थ्यकर्मियों को पौधा भेंट कर और उनका आभार व्यक्त कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि भारत आज कोरोना वायरस को हराने के बहुत नजदीक है। कोरोना काल में ही कोरोना टीका बना लेना और इतनी तीव्र गति से टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्ति हेतु अग्रसर होना देश के लिए बहुत बड़ी एवं गौरवशाली उपलब्धि है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में यह संभव हो सका है। साथ ही कोरोना वारियर्स के रूप में देश के स्वास्थ्यकर्मियों ने अद्भुत कार्य किया है। कोरोना के प्रारंभ काल से ही स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए देशवासियों की भरपूर सेवा की है। आज उन्हीं का समर्पण, मेहनत के परिणामस्वरूप देश टीकाकरण में इतिहास रचने जा रहा है। आज हम सभी को इनको सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ है। हमसभी देशवासी इन महान स्वास्थ्यकर्मियों के ऋणि और आभारी हैं। हालांकि देश इस महान उपलब्धि को हासिल करने ही वाला है परंतु देश में कुछ व्यस्क नागरिक अभी भी टीका लेने में संकोच कर रहे हैं, हमारा उनसे आग्रह है शीघ्र ही अपना टीका लगवा लें। कुछ ही दिनों में बच्चों को भी टीका लगाने का कार्य प्रारंभ होने वाला है। कोरोना को हराने में हमसभी देशवासी सहयोग करें। इस अवसर पर जिला मंत्री डा.आशुतोष कुमार, जिला मीडिया प्रभारी अमित गौरव उर्फ गोपी सिंह, शैलेन्द्र कुमार, नगर उपाध्यक्ष भेषनाथ प्रसाद, तरूण कुमार, रंजू कुमारी, नगर मंत्री विश्वनाथ कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष पहेली राज, संजय कुमार कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी