मीडिया के उपयोग से लेकर सशक्त होते भारत की चर्चा के साथ भाजपा का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

पावापुरी जैन मंदिर में भाजपा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के तीसरे व अंतिम दिन रविवार को भूमि सुधार राजस्व मंत्री रामसूरत राय पहुंचे। मंत्री ने भारत का बढ़ता सुरक्षा साम‌र्थ्य एवं बदली हुई परस्थिति में भाजपा के दायित्व विषय पर विस्तार से चर्चा की। इससे पहले प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल ने मीडिया के उपयोग एवं व्यवहार के बारे में बताया। कहा आज मीडिया के माध्यम से हम वैचारिक तौर से भाजपा से नहीं जुड़े लोगों को अपनी बात प्रभावशाली तरीके से बता सकते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 10:50 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 10:50 PM (IST)
मीडिया के उपयोग से लेकर सशक्त होते भारत की चर्चा के साथ भाजपा का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
मीडिया के उपयोग से लेकर सशक्त होते भारत की चर्चा के साथ भाजपा का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ :

पावापुरी जैन मंदिर में भाजपा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के तीसरे व अंतिम दिन रविवार को भूमि सुधार राजस्व मंत्री रामसूरत राय पहुंचे। मंत्री ने भारत का बढ़ता सुरक्षा साम‌र्थ्य एवं बदली हुई परस्थिति में भाजपा के दायित्व विषय पर विस्तार से चर्चा की। इससे पहले प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल ने मीडिया के उपयोग एवं व्यवहार के बारे में बताया। कहा, आज मीडिया के माध्यम से हम वैचारिक तौर से भाजपा से नहीं जुड़े लोगों को अपनी बात प्रभावशाली तरीके से बता सकते हैं। अपनी बातों को सच्चाई व साफगोई से कहेंगे, तो जो हमसे सहमत नहीं भी हैं, वे भी हमारी बात समझेंगे। मीडिया में कई अंग हैं। प्रिट मीडिया, इलेक्ट्रोनिक मीडिया, सोशल मीडिया। इनमें सबसे अधिक अखबार के माध्यम से ही लोगों तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं।

मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि भाजपा ऐसे भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, जो शुद्ध व समृद्ध हो। ऐसा राष्ट्र हो, जो प्राचीन भारतीय संस्कृति के मूल्यों से प्रेरणा ग्रहण करता हो। 1954 में जनसंघ के मुंबई अधिवेशन से ही स्वदेशी का संकल्प किया गया था। कांग्रेस काल में भारत रक्षा उत्पाद में सिर्फ सोवियत संघ पर आश्रित था। 90 फीसद रक्षा जरूरतें आयात पर निर्भर थीं। आज वह दिन नहीं रहा। अटल बिहारी वाजपेयी ने पोखरण परमाणु परीक्षण किया। जब नरेंद्र मोदी 2014 में प्रधानमंत्री बने तो सुरक्षाबलों के आधुनिकीकरण एवं आत्मनिर्भरता पर बल दिया। रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए मेक इन इंडिया मुहिम शुरू की। धीरे-धीरे आयात कम किया। रक्षा क्षेत्र में 74 फीसद एफडीआई की अनुमति दी गई। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की नियुक्ति से तीनों सेनाओं में बेहतर तालमेल हुआ। वन रैंक वन पेंशन की मांग पूरी गई। बुलेट प्रूफ जैकेट की मांग पूरी की। आधुनिक हथियारों की खरीद की स्वीकृति दी गई। उत्तर पूर्व में आतंकवाद हो या जम्मू कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक हो या डोकलाम या गलवान, भारत की सेना हर मोर्चे पर देश को मस्तक ऊंचा कर रही है। आज पूरे विश्व में भारत की छवि एक सजग, सुधीर एवं शक्ति संपन्न देश के रूप में बनी है, जो अपने हितों की रक्षा कर सकता है। अंत में मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ कतार में लगकर भोजन किया।

..............

कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में ये लोग मौजूद थे

..........

प्रशिक्षण शिविर में जिला अध्यक्ष भाजपा प्रो रामसागर सिंह, उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, राजेश कुमार, श्याम किशोर सिंह, मीडिया प्रभारी गोपी सिंह, अमरकांत भारती, शैलेंद्र कुमार, रीना देवी, धनंजय कुमार, महामंत्री राजेश्वर सिंह, बिरेंद्रगोप, मनोज चौधरी, तेजस्विता राधा, वीणा देवी, खुशबू देवी, गीता यादव, छोटे राजवंशी, आशुतोष कुमार, रवि मंडल, अरविद पटेल, प्रवक्ता अमित गौरव, धीरेन्द्र कुमार, अरशद करीम, अमरेश कुमार समेत सभी मंडल के अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के संयोजक,महामंत्री, सभी कार्यसमिति के सदस्य ने भाग लिया।

..ज्.

chat bot
आपका साथी